रोहित शर्मा ने बाबर आजम से कहा, भाई शादी कर लो फिर पाकिस्तानी कप्तान ने दिया मजेदार जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा ने बाबर आजम से कहा, भाई शादी कर लो फिर पाकिस्तानी कप्तान ने दिया मजेदार जवाब

बाबर आजम और रोहित शर्मा का वीडियो को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।

Rohit Sharma and Babar Azam. (Photo Source: TheRealPCB/Twitter)
Rohit Sharma and Babar Azam. (Photo Source: TheRealPCB/Twitter)

28 अगस्त को एशिया कप टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तानों को अभ्यास सत्र के बाद खुलकर बातचीत करते हुए देखा गया जहां भारतीय कप्तान ने मजाक में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से मैच से पहले शादी करने को कहा।

दोनों टीमें इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं इसके साथ ही साथ तमाम खिलाड़ियों को आपस में बातचीत करते हुए देखा गया है। अभी कुछ ही दिनों पहले बाबर आजम और भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

इसी के साथ भारतीय खिलाड़ियों को चोटिल शाहीन अफरीदी के साथ भी बातचीत करते हुए देखा गया, जो टीम के साथ इस टूर्नामेंट में आए हुए हैं। 26 अगस्त को अभ्यास सत्र के बाद रोहित और बाबर को आपस में बातचीत करते हुए देखा गया। इस वीडियो को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में साझा किया है। इस वीडियो में भारतीय कप्तान, बाबर आजम से कह रहे हैं कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। रोहित शर्मा ने कहा कि- भाई, शादी कर लो, जिसमें बाबर ने सर हिलाते हुए कहा कि, ‘नहीं भाई, अभी नहीं।

दोनों टीमों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला है। बता दें, वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी। सबसे बड़ी बात यह है कि इसी मैदान पर वर्ल्ड कप 2021 मुकाबला भी खेला गया था। अब दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान फिर से इतिहास दोहराने को उतरेगी वही भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर बदला लेना चाहेगी।

कहीं ना कहीं भारत के लिए अच्छी बात यह है कि शाहीन अफरीदी चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। बता दें, वर्ल्ड कप 2021 में शाहीन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था और भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था।

वहीं पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तानी प्रशंसक चाहेंगे कि बाबर आजम अपने शानदार फॉर्म को जारी रखें और भारत के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करें वहीं भारतीय प्रशंसक रोहित शर्मा और विराट कोहली को बड़ा स्कोर बनाते हुए देखना चाहेंगे।

close whatsapp