सालों बाद रणजी खेलने उतरे Bhuvneshwar Kumar ने खोला पंजा, BCCI को दिया करारा जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

सालों बाद रणजी खेलने उतरे Bhuvneshwar Kumar ने खोला पंजा, BCCI को दिया करारा जवाब

भुवनेश्वर कुमार ने काफी लंबे समय के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की और अपनी शानदार गेंदबाजी से बंगाल के 5 खिलाड़ियों को वापस पवेलियन की राह दिखाई।

Bhuvneshwar Kumar (Pic Source-Twitter)
Bhuvneshwar Kumar (Pic Source-Twitter)

इस समय उत्तर प्रदेश और बंगाल के बीच रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन का बेहतरीन मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में पांच विकेट हासिल कर लिए है।

बता दें, भुवनेश्वर कुमार ने काफी लंबे समय के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की और अपनी शानदार गेंदबाजी से बंगाल के 5 खिलाड़ियों को वापस पवेलियन की राह दिखाई। इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर मात्र 60 रन बनाए। टीम की ओर से सिर्फ तीन ही बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार कर पाए।

उत्तर प्रदेश की ओर से सलामी बल्लेबाज समर्थ सिंह ने 41 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाए। कप्तान नितीश राणा और आर्यन जुयल ने 11 रन -11 रन बनाए। बंगाल की ओर से मोहम्मद कैफ ने 14 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए जबकि सूरज सिंधु जायसवाल ने तीन विकेट झटके। दो विकेट ईशान पोरेल ने अपने नाम किए।

जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक बंगाल ने 95 रन पर अपने पांच विकेट खो दिए हैं। उत्तर प्रदेश की ओर से यह पांचो ही विकेट अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम किए।

भुवनेश्वर कुमार ने की बेहतरीन वापसी

अभी तक भुवनेश्वर कुमार ने बंगाल की ओर से उनकी पहली पारी में सौरव पॉल, संदीप कुमार घरामी, कप्तान मनोज तिवारी, अभिषेक पोरेल और अनुसटुप मजूमदार को वापस पवेलियन की राह दिखा दी है। श्रेयांश घोष 37* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि करन लाल ने 8* रन बना लिए है।

खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन का अपना पहला मैच केरल के खिलाफ खेला था जो ड्रॉ में समाप्त हुआ था। बंगाल की बात की जाए तो टीम ने इस सीजन का अपना पहला मैच आंध्र के खिलाफ खेला था और यह भी ड्रॉ में समाप्त रहा था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?