बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड में चोटिल दिलशान मदुशंका की जगह ली - क्रिकट्रैकर हिंदी

बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड में चोटिल दिलशान मदुशंका की जगह ली

श्रीलंका का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अगला मुकाबला यूएई से 18 अक्टूबर को है।

Binura Fernando (Image Source: Getty Images)
Binura Fernando (Image Source: Getty Images)

श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के आगाज के पहले ही दिन यानी 16 अक्टूबर को दो बड़े झटको का सामना करना पड़ा। दरअसल, 2022 एशिया कप चैंपियंस को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ग्रुप स्टेज मैच से पहले ही अपने बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को खोना पड़ा, और फिर दूसरे दिन नामीबिया के खिलाफ 55 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी।

दिलशान मदुशंका मांसपेशियों में खिंचाव के कारण जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह बिनुरा फर्नांडो को श्रीलंका के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की इवेंट तकनीकी समिति ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्क्वॉड में चोटिल दिलशान मदुशंका के रिप्लेसमेंट के रूप में बिनुरा फर्नांडो को शामिल करने की मंजूरी दें दी है। बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए अब तक 9 T20I और 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 10 और 2 विकेट लिए हैं।

बिनुरा फर्नांडो ऑस्ट्रेलिया में जल्द जुड़ेंगे श्रीलंका स्क्वॉड से

आपको बता दें, टीम को किसी खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए आईसीसी की इवेंट तकनीकी समिति की स्वीकृति की आवश्यकता होती है, और मंजूरी के बाद ही उस खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में जोड़ा जा सकता है। खैर, मदुशंका के एमआरआई स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद आईसीसी ने श्रीलंका को बिनुरा को अपने स्क्वॉड में शामिल करने की मंजूरी 16 अक्टूबर को ही दें दी थी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा: “आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने श्रीलंका टीम में बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका के प्रतिस्थापन के रूप में बिनुरा फर्नांडो को शामिल करने की मंजूरी दी है।”

आपको बता दें, आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की इवेंट तकनीकी समिति में वसीम खान, आईसीसी के महाप्रबंधक-क्रिकेट (अध्यक्ष) क्रिस टेटली, आईसीसी हेड ऑफ इवेंट्स; पीटर रोच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, शेन डॉयल, पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप स्थानीय आयोजन समिति; शॉन पोलक (स्वतंत्र) और इयान बिशप (स्वतंत्र)  शामिल हैं।

यहां देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए श्रीलंका का अपडेटेड स्क्वॉड –

दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणाथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, प्रमोद फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

रिजर्व प्लेयर्स: अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल, नुवानिडो फर्नांडो।

close whatsapp