एक और क्रिकेटर की बायोपिक का हुआ ऐलान, श्रेयस तलपड़े निभाएंगे मुख्य किरदार - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक और क्रिकेटर की बायोपिक का हुआ ऐलान, श्रेयस तलपड़े निभाएंगे मुख्य किरदार

मुंबई में जन्मे प्रवीण तांबे ने 2 प्रथम श्रेणी और 6 लिस्ट-ए मैच खेले है, जबकि 62 टी-20 मुकाबले खेले है।

Praveen Tambe. (Photo source: Twittter/idlebrain jeevi)
Praveen Tambe. (Photo source: Twittter/idlebrain jeevi)

भारतीय दिग्गज कपिल देव और एमएस धोनी की बायोपिक के बाद अब क्रिकेट फैंस को एक और बायोपिक के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि भारतीय क्रिकेटर प्रवीण तांबे की बायोपिक “कौन प्रवीण तांबे?” जल्द ही ओटीटी (OTT) मंच पर रिलीज होने जा रही है।

हालांकि, प्रवीण तांबे उच्चतम स्तर पर सफलता अर्जित नहीं कर सके, लेकिन भारतीय लेग स्पिनर निश्चित रूप से कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत जरूर है।  आपको बता दें, प्रवीण तांबे का क्रिकेट का सफर आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बारे में रहा है।

उन्होंने 2013 में 41 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेब्यू किया था, और वह IPL में एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ने में सफल रहे और यहां तक कि हैट्रिक भी ली। भारतीय लेग स्पिनर, 48 साल की उम्र में, 2020 में, कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय थे। अब प्रवीण ताम्बे की क्रिकेटिंग यात्रा पर बायोपिक बनाए जाने का खुलासा किया गया हैं।

बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने 7 मार्च को ट्विटर पर भारतीय क्रिकेटर की बायोपिक “कौन प्रवीण तांबे” का पोस्टर साझा कर बायोपिक की रिलीज डेट और ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान किया है। वह इस बायोपिक में प्रवीण तांबे की भूमिका में नजर आएंगे। यह बायोपिक 1 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जबकि ट्रेलर 9 मार्च को रिलीज हो रहा है।

यहां देखें श्रेयस तलपड़े की ट्विटर पोस्ट –

जैसा की पोस्टर में देखा जा सकता है भारतीय क्रिकेट के कई चर्चित चेहरों के साथ प्रवीण तांबे के रूप में अभिनेता श्रेयस तलपड़े का फोटो नजर आ रहा है। 7 मार्च को ट्विटर पर पोस्टर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, “‘कौन है प्रवीण तांबे?’ क्रिकेट का सबसे अनुभवी डेब्यूटेंट और सबसे प्रेरक क्रिकेटर की कहानी जो अब नहीं बताई गई।‘”

मैं भाग्यशाली हूं कि परदे पर प्रवीण तांबे का किरदार निभा रहा हूं : श्रेयस तलपड़े

बायोपिक के बारे में बात करते हुए श्रेयस तलपड़े ने India TV के हवाले से कहा इकबाल में मुख्य भूमिका निभाने के 17 साल बाद वह बहुत ही भाग्यशाली महसूस कर रहे है कि वह पर्दे पर प्रवीण तांबे का किरदार निभा रहे है। उन्होंने कहा इस फिल्म की भूमिका और कहानी ने उन्हें शानदार मौका दिया और उन्होंने फिल्मांकन के हर मिनट को प्यार किया और उसे संजोया।

उन्होंने आगे फिल्म निर्माताओं का आभार जताते हुए कहा वह बूटरूम स्पोर्ट्स और फॉक्स स्टार स्टूडियोज और बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक जयप्रद जिन्होंने उन्हें इस के लिए चुना, के बहुत आभारी है। पर्दे पर प्रवीण तांबे की भूमिका निभाना एक सम्मान की बात है और वह इस भूमिका की तैयारी में उनके साथ बिताए गए उस वक्त को हमेशा याद रखने। अभिनेता ने अंत में उम्मीद जताई कि दर्शक न केवल फिल्म का आनंद लेंगे, बल्कि इससे प्रभावित होंगे और प्रेरणा भी लेंगे।

वहीं, प्रवीण तांबे ने अपनी बायोपिक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं कि उनकी कहानी ने बहुतों को प्रेरित किया और अब उन पर एक फिल्म भी बन गई है। वह चाहते है कि अधिक से अधिक लोग अपने सपनों को जीने के लिए प्रेरित हों और कभी भी खुद को कम नहीं आंकें, चाहे फिर परिस्थितियां कैसी भी क्यों ना हों।

आपको बता दें, मुंबई में जन्मे 50-वर्षीय तांबे ने दो प्रथम श्रेणी और 6 लिस्ट-ए मैच खेले है, जबकि 62 टी-20 मुकाबले खेले है, जिनमे स्पिनर ने कुल 75 (68 T20) विकेट लिए है।

 

close whatsapp