SA20 2024: ब्योर्न फोर्टुइन को ये हुआ क्या? विकेट लेने के बाद उत्साहित होकर केएल राहुल के सेलिब्रेशन की नकल उतारने लगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20 2024: ब्योर्न फोर्टुइन को ये हुआ क्या? विकेट लेने के बाद उत्साहित होकर केएल राहुल के सेलिब्रेशन की नकल उतारने लगे

लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेने के बाद ब्योर्न फोर्टुइन ने अपने हाथों से अपने कान को बंद कर दिया।

Bjorn Fortuin (Pic Source-Twitter)
Bjorn Fortuin (Pic Source-Twitter)

21 जनवरी को खेले गए SA20 के बेहतरीन मुकाबले में पार्ल रॉयल्स के ब्योर्न फोर्टुइन ने MI केप टाउन के खिलाफ लगातार विकेट लेने के बाद केएल राहुल के ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन की नकल उतारी।

बता दें, MI केप टाउन जब 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी तब पहले ही ओवर में ब्योर्न फोर्टुइन की एक गेंद पर Rassie Van Der Dussen ने फ्लिक करने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा विकेटकीपर जोस बटलर के पास गई जहां उन्होंने काफी अच्छा कैच पकड़ा। यही नहीं इसकी अगली ही गेंद पर ब्योर्न फोर्टुइन ने डेवाल्ड ब्रेविस को बोल्ड कर दिया। ब्रेविस गेंद को डीफेंड करना चाह रहे थे लेकिन वो ऐसा करने से लेट हो गए और गेंद सीधा स्टंप्स पर जा लगी।

लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेने के बाद ब्योर्न फोर्टुइन ने अपने हाथों से अपने कान को बंद कर दिया। ऐसा ही सेलिब्रेशन भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल तब करते हैं जब वो अर्धशतक या शतक बनाते है।

यह रही ब्योर्न फोर्टुइन के सेलिब्रेशन की वीडियो

पार्ल रॉयल्स ने MI केप टाउन को 59 रनों से मात दी

मुकाबले की बात की जाए तो पार्ल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम की ओर से जेसन रॉय ने 46 गेंदों में एक छक्के और 8 चौकों की मदद से 69 रनों की धुआंधार पारी खेली। उन्होंने विरोधी टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

जोस बटलर ने इस मैच में 42 गेंद में 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला विकेट के लिए 116 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। जवाब में MI केप टाउन 103 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्योर्न फोर्टुइन ने इस मैच में तीन विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ पार्ल रॉयल्स SA20 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच चुका है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?