सवाल उठा, पाकिस्तानी बहू सानिया मिर्जा क्यों बनीं हैं तेलंगाना की ब्रैंड एम्बेसडर - क्रिकट्रैकर हिंदी

सवाल उठा, पाकिस्तानी बहू सानिया मिर्जा क्यों बनीं हैं तेलंगाना की ब्रैंड एम्बेसडर

Shoaib Malik & Sania Mirza. (Photo Source: Twitter)
Shoaib Malik & Sania Mirza. (Photo Source: Twitter)

पुलवामा हमले को लेकर भारत में पाकिस्तान के खिलाफ वार पर वार हो रहे हैं। अब लोग उन चीजों और व्यक्तियों को तलाश कर उन पर जुबानी प्रहार कर रहे हैं जो पाकिस्तान से जुड़े हैं। ऐसी ही भारत की टेनिस सनसनी के नाम से मशहूर सानिया मिर्जा पर भी अब लोगों ने प्रहार करना शुरू कर दिया है। सानिया मिर्जा अंतरराष्ट्रीय स्तर की भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने टैनिस में काफी नाम कमाया है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की है शादी

यह तो सभी को मालूम है कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। इसलिए उन्हें पाकिस्तानी बहू माना जा रहा है। इसके साथ ही सानिया मिर्जा अपने राज्य तेलंगाना की स्टेट अम्बेसडर भी हैं। पुलवामा हमले को लेकर सानिया मिर्जा पर प्रहार किया जा रहा है। उन्हें पाकिस्तानी बहू कहा जा रहा है।

पाकिस्तान करवा रहा है आतंकी हमले

साथ ही यह मांग की जा रही है कि पाकिस्तानी बहू सानिया मिर्जा को भारत के एक राज्य की ब्रैंड अम्बेसडर बनने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें इस पद से तत्काल हटाया जाए। यह मांग केन्द्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की पार्टी भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह ने की है। उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि कश्मीर के पुलवामा में जो आतंकवादी हमला हुआ है वह निंदनीय है। पूरा देश उसकी आलोचना कर रहा है। हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमारे खिलाफ आतंकी हमले करवा रहा है।

जब सारे रिश्ते तोड़े जा रहे हैं तो पाकिस्तानी बहू को भी पद से हटाया जाए

भारत सरकार इसके विरोध में पाकिस्तान से जुड़े हर चीज का प्रतिकार कर रही है। पाकिस्तान के साथ सभी तरह के रिश्तों को समाप्त किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में सानिया मिर्जा, जो पाकिस्तानी बहू हैं, उनका तेलंगाना के ब्रैंड अम्बेसडर पद बने रहना उचित नहीं है। इसलिए उन्हें तत्काल इस पद से हटाया जाए। सानिया मिर्जा को तेलंगाना सरकार ने 2014 में उस समय ब्रैंड अम्बेसडर बनाया था, जब उन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

close whatsapp