BLK Squad 2023 Player List: लंका प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए बी-लव कैंडी (BLK) का स्क्वॉड और प्लेयर्स की पूरी लिस्ट
बी-लव कैंडी ने ऑक्शन में दिनेश चंडीमल को खरीदा है।
अद्यतन - जून 15, 2023 3:41 अपराह्न

बहुप्रतीक्षित लंका प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए कल 14 जून बुधवार को ऑक्शन कोलंबो के शंगरी ला होटल में सम्पन्न हुआ। बता दें कि इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों ने मोटी रकम बटोरी तो कई खिलाड़ी बिना बिके ही रह गए।
गौरलतब है कि लंका प्रीमियर लीग की साल 2018 में शुरूआत के बाद से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इसके पांच सफल सीजन आयोजित करवा चुका है। तो वहीं आगामी सीजन के लिए भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बता दें कि टूर्नामेंट के पहले सीजन को जाफना किंग्स ने अपने नाम किया था। तो वहीं इसके अलावा जाफना लंका प्रीमियर लीग 2018 के बाद दो और सीजन जीतने में कामयाब रही थी।
हालांकि, कैंडी के लिए साल 2022 का सीजन काफी शानदार रहा था। बता दें कि LPL के पिछले सीजन कैंडी ने टाॅप पर फिनिश किया था। लेकिन वानिंदु हसरंगा की अगुवाई में टीम को दूसरे क्वालिफायर में हार का सामना करना पड़ा था।
तो वहीं 2021 में कैंडी की टीम एंजेलो परेरा की अगुवाई में प्लेऑफ की रेस तक नहीं पहुंच पाई थी। तो वहीं अब साल 2023 के ऑक्शन के बाद कैंडी की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में टीम के फैंस आशा कर सकते हैं कि वे इस बार लंका प्रीमियर लीग के टाइटल को अपने नाम कर ही लेंगे। देखिए लंका प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए बी-लव कैंडी की टीम:
बी-लव कैंडी के ऑक्शन से पहले के खिलाड़ी:
खिलाड़ी |
भूमिका |
| वानिंदु हसरंगा | स्पिनर |
| एंजेलो मैथ्यूज | ऑलराउंडर |
| मुजीब उर रहमान | स्पिनर |
| फखर जमां | ओपनर बल्लेबाज |
बी-लव कैंडी (बीएलके) टीम 2023 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट:
| खिलाड़ी | भूमिका | मूल्य |
| इशरू उड़ाना | ऑलराउंडर | $40,000 |
| दिनेश चंडीमल | विकेटकीपर बल्लेबाज | $72,000 |
| मोहम्मद हसनैन | तेज गेंदबाज | $34,000 |
| दुशमंता चमीरा | तेज गेंदबाज | $70,000 |
| सहान अचरचिगे | बल्लेबाज | $28,000 |
| एशेन बंडारा | बल्लेबाज | $40,000 |
| मोहम्मद हैरिस | विकेटकीपर बल्लेबाज | $20000 |
| नवोद प्रनविथाना | बल्लेबाज | $5000 |
| आसिफ अली | बल्लेबाज | $30000 |
| कामिंडु मेंडिस | ऑलराउंडर | $60000 |
| नुवान प्रदीप | तेज गेंदबाज | $20000 |
| चतरुंगा डिसिल्वा | स्पिनर | $10000 |
| लाहिरू मुधशंका | ऑलराउंडर | $26000 |
| आमेर जमाल | ऑलराउंडर | $11,000 |
| मल्शा थरूपती | स्पिनर | $5000 |
| थानुका डबारे | बल्लेबाज | $10000 |
| लसिथ अबेरत्ने | विकेटकीपर बल्लेबाज | $5000 |
| अविष्का थिरंडू | बल्लेबाज | $5000 |