फिल्मों की शूटिंग छोड़ जयपुर पहुंची अथिया शेट्टी, LSG को कर रही हैं चीयर
इस महत्वपूर्ण मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Apr 19, 2023 8:23 pm

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टूर्नामेंट का 26वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
बता दें, इस सीजन में भी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं। इस शानदार मैच को देखने के लिए केएल राहुल की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी भी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहुंची। जैसे ही कैमरे की नजर उन पर पड़ी तमाम दर्शकों ने उनके लिए जमकर चीयर किया। अथिया शेट्टी भी अपने पति को चीयर करने के लिए यहां पहुंची।
बता दें, 18 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। केएल राहुल का फॉर्म पिछले काफी समय से बहुत ही निराशाजनक रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की बात की जाए तो केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक जड़ा लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
हालांकि अब इस मैच को वो अपने नाम जरूर करना चाहेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस टूर्नामेंट के इस सीजन में कुल 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक इस सीजन में 5 मुकाबले खेले हैं जिनमें से 3 में उन्होंने जीत दर्ज की है।
यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI:
जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, जेसन होल्डर, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा
राजस्थान रॉयल्स सब्सीट्यूट:
मुरूगन अश्विन, नवदीप सैनी, जो रूट, देवदत्त पडिक्कल, डोनोवन फरेरा
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग XI:
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई
लखनऊ सुपर जायंट्स सब्स्टीट्यूट
अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, के गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स