IND vs AUS: मैथ्यू हेडन ने दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को बताया ‘आपदा’
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में 6 विकेट से हरा दिया है।
अद्यतन - फरवरी 19, 2023 6:19 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। गौरतलब है कि इस मैच टीम इंडिया ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी।
बता दें कि खेल के दूसरे दिन तक कंगारू टीम ने मैच पर अपनी पकड़ बना रखी थी और 61 रन पर मात्र 1 विकेट ही गंवाया था। लेकिन मैच के तीसरे दिन भारतीय स्पिन गेंदबाज रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने 52 रनों के ही अंदर पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पवेलियन भेज दिया और रोहित एंड कंपनी को मैच में 6 विकेट से आसान जीत दर्ज करवाने में मदद की थी।
तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी को लेकर पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने बड़ा बयान दिया है। हेडन बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में इंग्लिश कंमेंट्री पैनल का हिस्सा है और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को आपदा करार दिया है।
ऑस्ट्रेलिया पर बरसे हेडन
बता दें कि dailymail.co.uk के एक कोट के अनुसार मैथ्यू हेडन ने ऑस्ट्रेलिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। हेडन ने कहा, मैं विश्वास नहीं कर सकता कि मैंने अभी यहां क्या देखा है। ये वर्ल्ड लेवल के खिलाड़ी हैं और उनके पास तीसरे दिन के पहले सीजन में हारने और जीतने के लिए सब कुछ था।
हेडन ने आगे कहा, खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और कुछ ओवर में रन भी बनाए, उन्होंने अच्छे तरीके से डिफेंस किया और मैच में सक्रिय रहकर बने रहे। लेकिन मैच के तीसरे दिन की शुरूआत में हमने जो देखा वो ऑस्ट्रेलिया के लिए आपदा है। वह आक्रामक खेलने की बजाए एक के बाद आउट होते गए।
तो वहीं आपको इस सीरीज के बारे में बताएं तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 से 5 मार्च के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। तो इसके बाद आखिरी टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद में 9 से 13 मार्च के बीच खेला जाएगा।