ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ेंगे गेंदबाजी कोच शॉन टेट
शॉन टेट 9 मार्च को कराची पहुंचने के बाद तीन दिन के आइसोलेशन में रहेंगे।
अद्यतन - मार्च 6, 2022 11:37 अपराह्न

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है, जबकि दूसरा मुकाबला 12 मार्च से खेला जायेगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के रूप में अपना पद संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले 9 मार्च को कराची पहुचेंगे।
39 वर्षीय को टीम के साथ जुड़ने से पहले तीन दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा। गेंदबाजी कोच को टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले पाकिस्तान टीम के जुड़ना था। लेकिन 22 फरवरी को दुर्भाग्यवश पिता के निधन के कारण पहले नहीं आ सके। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की रिपोर्ट के अनुसार टेट को 9 मार्च को कराची पहुंचना है।
शॉन टेट पहले भी कई कोचिंग असाइनमेंट ले चुके हैं, वह अपने अतरराष्ट्रीय करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज के रूप में जाने जाते थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के रूप में वह 12 महीने तक काम करेंगे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम की घोषणा के समय टेट को गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया था।
अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम को भी शॉन टेट दे चुके हैं कोचिंग
वर्ष 2021 में ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व तेज गेंदबाज को पांच महीने के लिए अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में चुना गया था। लेकिन उन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा टेट को भारतीय राज्य पुडुचेरी की तरफ से गेंदबाजी कोच के रूप में चुना जा चुका है।
टेट ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 59 मुकाबले खेलें हैं जिसमें उन्होंने 95 विकेट हासिल किये हैं। इसके अलावा 39 वर्षीय ने वर्ष 2007 के विश्व कप में टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस दौरान उन्होंने 11 मैचों में कुल 23 विकेट चटकाए थे। वर्ष 2017 में टेट ने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा की थी, संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग की ओर रुख किया।