BBL 2026-27: आगामी सीजन से पहले ब्रिसबेन हीट हुई और मजबूत, Tom Curran ने फ्रेंचाइजी के साथ हासिल किया काॅन्ट्रैक्ट 

BBL 2026-27: आगामी सीजन से पहले ब्रिसबेन हीट हुई और मजबूत, Tom Curran ने फ्रेंचाइजी के साथ हासिल किया काॅन्ट्रैक्ट 

इससे पहले सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स जैसी बीबीएल टीमों के लिए खेल चुके हैं सैम करन

Tom Curran (Image Credit- Twitter X)
Tom Curran (Image Credit- Twitter X)

बिग बैश लीग (BBL) के आगामी सीजन से पहले ब्रिसबेन हीट (Brisbane Heat) फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी टाॅम करन को अपने साथ जोड़ लिया है। गौरतलब है कि वह इस लीग में ब्रिसबेन हीट का हिस्सा बनने से पहले, सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स जैसी फ्रेंचाइजियों का हिस्सा रह चुके हैं।

भले ही उन्होंने पिछले पांच सालों से इंग्लैंड के लिए कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन अपनी बॉलिंग और निचले क्रम में बैटिंग से योगदान देने की काबिलियत के कारण करन दुनिया भर की T20 लीग में लगातार खेलते रहे हैं। अभी वह पहली ETPL में खेल रहे हैं और इससे पहले ‘द हंड्रेड’ में MI लंदन के लिए भी खेले थे।

बता दें टी20 क्रिकेट में लगभग 300 मैच खेलने वाले करन का करियर स्ट्राइक रेट शानदार 145.89 रहा है और उन्होंने 297 विकेट भी लिए हैं। 31 साल के करन BBL का काफी अनुभव लेकर ‘हीट’ टीम में शामिल होंगे, क्योंकि वह इस टूर्नामेंट में अब तक 52 मैच खेल चुके हैं।

पिछले सीजन में, ‘स्टार्स’ के लिए खेलते हुए उन्होंने एक मैच में 10 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे, जो उनका अब तक बेस्ट बीबीएल प्रदर्शन भी था। तो वहीं, कुछ ऐसा ही प्रदर्शन वह बीबीएल के आगामी सीजन में ब्रिसबेन हीट टीम के लिए करना चाहेंगे।

ब्रिसबेन हीट के कोच ने क्या दिया रिएक्शन

तो वहीं, टाॅम करने के लिए टीम से जुड़ने के बाद ब्रिसबेन हीट टीम के हेड कोच जेम्स होप्स ने क्रिकबज के हवाले से कहा “वह बहुत ज्यादा कॉम्पिटिटिव हैं और IPL में दिल्ली के लिए उन्हें कोचिंग देने के दौरान मेरे अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि वह अपनी एनर्जी, जोश और फोकस से अपने आस-पास के खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाते हैं।”

“बैटिंग के मामले में, वह माइकल नेसर जैसे ही हैं। वह पारी को संभालकर गेम पर असर डाल सकते हैं, चाहे खुद काउंटर-अटैक करके या अपने पार्टनर से बेस्ट परफॉर्मेंस निकलवाकर। सिक्सर्स और स्टार्स के साथ टॉम का BBL अनुभव एक बोनस है क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के वेन्यू और हालात को अच्छी तरह जानते हैं, जिससे निश्चित रूप से हमारी टीम को फायदा होगा।”

ये भी पढ़ें – शेर-ए-पंजाब T20 लीग में नमन धीर का तूफान, 64 गेंदों में ठोके 173 रन; गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

close whatsapp