AUS vs IND: BGT 2024-25: Weather Forecast

AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच पर छाए संकट के बादल, मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना

गाबा में खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट।

Brisbane Gaba (Photo Source: Getty Images)
Brisbane Gaba (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन गाबा के मैदान पर खेला जाना है। इस मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी। पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने 295 रनों के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

हालांकि एडिलेड में खेले गए दूसरे डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी की और 10 विकेट से भारत को हराकर सीरीज को बराबरी पर पहुंचा दिया। ऐसे में अब यह सीरीज 1-1 पर खड़ी है और दोनों टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होगी। हालांकि बारिश यहां दोनों टीमों के अरमानों पर पानी फेर सकती है। सीरीज का तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से खेला जाना है और वहां मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना है।

AUS vs IND: ब्रिस्बेन की वेदर रिपोर्ट

वेदर फोरकास्ट के अनुसार, मैच के पहले दिन सबसे अधिक 88 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, जबकि दूसरे और चौथे दिन भी बारिश की होने के 40 प्रतिशत से अधिक चांसेस है। बचे तीसरे और पांचवें दिन का पूर्वानुमान काफी बेहतर है, जिसमें 20 प्रतिशत के आसपास बारिश हो सकती है। इस वेदर फोरकास्ट को पढ़ने के बाद  फैंस के जहन में अब यह सवाल है कि अगर गाबा टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ होता है तो क्या होगा।

टीम इंडिया फिलहाल 57.29 प्रतिशत अंकों के साथ WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। भारत के ऊपर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया हैं जिनके अंक क्रमश: 63.33 व 60.71 प्रतिशत है। अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ भी रहता है तो भी भारत WTC फाइनल में पहुंच सकता है।

भारत अगर गाबा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद अगले दो मुकाबले जीतता है और सीरीज को 3-1 से अपने नाम करता है तो सीधा उन्हें फाइनल की टिकट मिल जाएगी।

वहीं गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत अगले दो में से एक मैच जीतता है और एक हारता है तो सीरीज 2-2 पर समाप्त होगी। इस स्थिति में टीम इंडिया को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। भारत को दुआ करनी होगी कि पड़ोसी टीम 1-0 या फिर 2-0 से उस सीरीज को अपने नाम करे।

close whatsapp