धोनी और विराट का ‘ब्रोमांस’ देख फैन्स हुए गदगद
टॉस से पहले धोनी और विराट ने की लंबे समय तक बात।
अद्यतन - सितम्बर 25, 2021 10:48 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली को फैन्स जब भी साथ देखते हैं, तो खुशी से झूम उठते हैं। ऐसा ही कल रात हुए मुकाबले में देखने को मिला, जहां धोनी की टीम चेन्नई के सामने विराट की RCB थी। वहीं मैच से पहले और बाद में धोनी और कोहली एक-दूसरे से बात करते हुए नजर आए, साथ ही इस दौरान कोहली ने माही के साथ मजाक-मस्ती भी की जिसको देख फैन्स खुश हो गए।
इंटरनेट पर छा गए धोनी और विराट
यूएई में आईपीएल का फेज-2 जारी है, जहां कल CSK और RCB के बीच मैच हुआ। जहां इस मैच को चेन्नई ने अपने नाम कर लिया, लेकिन इस दौरान माही और चीकू की गहरी दोस्ती एक बार फिर सबके सामने आ गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों का नाम ट्रेंड करने लगा और दोनों को बात करते देख फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा की।
*टॉस से पहले धोनी और विराट ने की लंबे समय तक बात।
*दोनों अहम मुद्दे पर लंबे समय तक करते रहे चर्चा।
*वहीं मैच के बाद कोहली दिखे माही के साथ मस्ती करते हुए।
*इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई दोनों दिग्गजों की तस्वीर।
सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे आए रिएक्शन
MSDian Virat Kohli Hugging @MSDhoni after the match..❤ pic.twitter.com/Va27QDpn8w
— Dhoni Army TN™ (@DhoniArmyTN) September 24, 2021
https://twitter.com/Weird_one_o_0/status/1441467014476754945?s=20
Millions dollars Pic…Pic of the day😍 Mahirat ❤ #CSKvRCB #DhoniVsKohli #Dhoni #Csk #WhistlePodu #Kohli #Yellove #MSDhoni pic.twitter.com/k90hN7aOHL
— K_Setu🇮🇳 जय श्री राम🙏🚩 (@khiladiSetu) September 24, 2021
It's so good to see them back together 🤩#DhoniVsKohli #CSKvRCB #IPL2021 pic.twitter.com/9ouhWXHAnU
— India Fantasy (@india_fantasy) September 24, 2021
https://twitter.com/Misty52689732/status/1441438164581638158?s=20
https://twitter.com/Itz_Nagu/status/1441439745712668675?s=20
When the greates red ball captain and white ball captain meets,a storm is inevitable. #DhoniVsKohli pic.twitter.com/EnmNPoRe7Z
— Samrat Jha (@samratorsam) September 24, 2021
What would they be talking 👀..#MahiRat @msdhoni @imVkohli pic.twitter.com/DLb8FS6YLm
— 𝐂𝐒𝐊 𝐙𝐄𝐀𝐋𝐎𝐓𝐒 (@CSK_Zealots) September 24, 2021
This is the only thing a cricket fan craves for ❤️✨#Mahirat pic.twitter.com/VsybFlpEFL
— harsh. (@harxh17) September 24, 2021
https://twitter.com/Oliver__Here/status/1441213233713405957?s=20
इस मुकाबले में चला विराट का बल्ला
RCB की टीम भले ही ये मुकाबला हार गई हो, लेकिन इस मैच में कप्तान कोहली का बल्ला चला। विराट ने इस मैच में देवदत्त के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, जहां उन्होंने 53 रनों की पारी खेली, वहीं देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से 70 रन निकले। लेकिन बाकी के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, वहीं कोहली के गेंदबाजों ने भी जमकर रन लूटा दिया जिसके बाद टीम को हार का सामना करना पड़ा। लीग के पहले फेज में RCB का प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन दूसरे फेज में टीम जीत का खाता नहीं खोल पाई है।