ENG vs IND: तीसरे वनडे मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने फेंका डबल विकेट ओवर मेडन, ट्विटर पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और जो रूट को मुकाबले के दूसरे ही ओवर में पवेलियन भेजा।
अद्यतन - जुलाई 17, 2022 6:21 अपराह्न

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच तीसरा वनडे मुकाबला शुरू हो चुका। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से प्लेइंग XI से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। बता दें, जसप्रीत बुमराह ने पहले वनडे मुकाबले में 19 रन देकर 6 विकेट झटके थे वहीं दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने 49 गेंदों में 2 विकेट झटके थे।
मोहम्मद सिराज ने भी इस मुकाबले में जबरदस्त शुरुआत की और अपने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल लिए। उन्होंने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और जो रूट को मुकाबले के दूसरे ही ओवर में पवेलियन भेजा।
मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले का पहला ओवर फेंका जिसमें उन्होंने 12 रन दिए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने मुकाबले का दूसरा ओवर फेंका और इन दोनों बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।
मैनचेस्टर पिच में पहले करनी चाहिए बल्लेबाजी
इंग्लैंड बनाम भारत के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। पिच रिपोर्ट की बात की जाए तो शुरुआत में गेंदबाजों के लिए यहां काफी मदद मिलती है। हालांकि जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता रहेगा बल्लेबाजों के लिए पिच मददगार होती जाएगी।
गेंद बल्ले पर आसानी से आएगी और बल्लेबाज तेजी से रन बना सकता है। ओल्ड ट्रैफर्ड में आखिरी 9 मुकाबलों में आठ मुकाबले दूसरी गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है। भारतीय टीम और रोहित शर्मा यही चाहेंगे कि उनके गेंदबाज बेहतरीन गेंदबाजी करें और इंग्लैंड टीम को कम से कम स्कोर में रोके। बता दें, अभी तक इन दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीत है।
मोहम्मद सिराज के डबल विकेट मेडन ओवर फेकने के बाद ट्विटर पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया:
A double-wicket maiden from Mohammed Siraj.
📸: Sony Sports pic.twitter.com/Er1V2LbywY
— CricTracker (@Cricketracker) July 17, 2022
Mohammed Siraj has done well so far as Jasprit Bumrah’s replacement. #ENGvIND
— Kunal (@kunaljoshi93) July 17, 2022
Andy Vermaut shares:England v India, third ODI: Bairstow and Root out for ducks in same over: Mohammed Siraj bowls both Jonny Bairstow and Joe Root for ducks in the same over as India get off to a flyer against England in the third ODI at Old… https://t.co/kSE8yn6mj0 Thank you pic.twitter.com/1pUg3LGHfr
— Andy Vermaut (@AndyVermaut) July 17, 2022
अपने पहले ही ओवर में सिराज ने इंग्लैंड को दिया दोहरा झटका#ENGvIND #MohammedSiraj #JoeRoot #JonnyBairstow #cricket pic.twitter.com/NCQEzYuJUd
— CricTracker Hindi (@ct_hindi) July 17, 2022
https://twitter.com/imShrey1817/status/1548616880381837312?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1548616880381837312%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fbumrah-who-twitter-ecstatic-as-mohammed-siraj-produces-double-wicket-maiden-in-3rd-odi%2F
A double wicket maiden from Mohammed Siraj.
📸: Sony Sports https://t.co/c2kmrF2Jhr
— CricSanKET (@NairSanket) July 17, 2022
https://twitter.com/teem_05/status/1548616192738598912?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1548616192738598912%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fbumrah-who-twitter-ecstatic-as-mohammed-siraj-produces-double-wicket-maiden-in-3rd-odi%2F
Siraj is Absolutely Fantastic bowler. Fine Start. #ENGvsIND #Cricket #India #MohammedSiraj pic.twitter.com/vTnGxyaqUD
— Ankit Kumar (@Ankit_Journo) July 17, 2022
A double-wicket maiden over for Mohammed Siraj 🔥
— 💬🅺🆄🆂🅷 🇮🇳 (@Kushagr1117) July 17, 2022
https://twitter.com/ShahwarShaikh/status/1548614099977678853?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1548614099977678853%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fbumrah-who-twitter-ecstatic-as-mohammed-siraj-produces-double-wicket-maiden-in-3rd-odi%2F
भारत की प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल
इंग्लैंड की प्लेइंग XI:
जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवर्टन, डेविड विली, रीस टॉपले, ब्रायडन कार्स