चेतेश्वर पुजारा ऐसी तस्वीर पोस्ट कर, क्या BCCI से पंगा लेने की कोशिश कर रहे हैं?
टीम इंडिया से बाहर हुए पुजारा सोशल मीडिया लगातार पोस्ट डाल रहे हैं।
अद्यतन - Jun 29, 2023 5:07 pm

हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जहां टेस्ट सीरीज के लिए टीम से चेतेश्वर पुजारा का नाम इस बार गायब है। वहीं पुजारा को बाहर करने के फैसले से कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हैरान हैं और उन्होंने इस फैसले को गलत बताया है, दूसरी ओर टीम इंडिया से बाहर होते ही पुजारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं और उनके पोस्ट वायरल हो रहे हैं।
बड़ा दावा किया गया है चेतेश्वर पुजारा को लेकर
दूसरी ओर इस टेस्ट टीम में उमेश यादव और चेतेश्वर पुजारा का नाम ना होने पर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है, इन रिपोर्ट्स की माने तो उमेश यादव चोटिल हैं और इसी के कारण उनका चयन नहीं किया गया है। दूसरी ओर अब बोर्ड युवा खिलाड़ियों को मौके देना चाहता है, जिसके चलते चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर रखा गया है और उनके लिए टीम के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।
चेतेश्वर पुजारा GYM में निकाल रहे हैं अपना गुस्सा!
*टीम इंडिया से बाहर हुए पुजारा सोशल मीडिया लगातार पोस्ट डाल रहे हैं।
*चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में GYM से अपनी एक तस्वीर की पोस्ट।
*फैन्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा- पुजारा आप दमदार वापसी करो।
*4 दिन पहले पुजारा ने बल्लेबाजी अभ्यास की रील शेयर की थी।
एक नजर चेतेश्वर पुजारा के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर
कुछ दिनों पहले बल्लेबाजी रील भी शेयर की थी पुजारा ने
टीम इंडिया टेस्ट-वनडे सीरीज के लिए (वेस्टइंडीज दौरा)
टेस्ट टीम है कुछ इस प्रकार
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
एक नजर वनडे टीम पर भी
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।