'क्या कोई मुझे बता सकता है ऐसा क्यों...'- दिलीप ट्रॉफी में बाबा इंद्रजीत के चयन ना होने पर दिनेश कार्तिक हुए आगबबूला - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘क्या कोई मुझे बता सकता है ऐसा क्यों…’- दिलीप ट्रॉफी में बाबा इंद्रजीत के चयन ना होने पर दिनेश कार्तिक हुए आगबबूला

दिलीप ट्रॉफी 2023 28 जून से 16 जुलाई तक 6 जोन्स के बीच बैंगलोर में खेला जाएगा।

Baba Indrajith Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)
Baba Indrajith Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)

आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद अब क्रिकेट फैंस का सारा ध्यान घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स में रहने वाला है। दिलीप ट्रॉफी 28 जून से 16 जुलाई तक 6 जोन्स- नॉर्थ, साउथ, वेस्ट, ईस्ट, सेंट्रल और नॉर्थईस्ट के बीच बैंगलोर में खेला जाएगा। दिलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन, साउथ जोन और नॉर्थईस्ट जोन ने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।

लेकिन इस बीच भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने साउथ जोन के स्क्वॉड को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल साउथ जोन ने दिलीप ट्रॉफी के लिए स्क्वॉड में बाबा इंद्रजीत को शामिल नहीं किया है। जिस पर दिनेश कार्तिक सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

बाबा इंद्रजीत के चयन ना होने पर दिनेश कार्तिक ने कही यह बात

दिलीप ट्रॉफी 2023 के लिए साउथ जोन ने हनुमा विहारी को कप्तान और मयंक अग्रवाल को उपकप्तान नियुक्त किया है। वहीं साउथ जोन के स्क्वॉड में केएस भरत, वाशिंगटन सुदंर, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी भी शामिल है। लेकिन बाबा इंद्रजीत जो घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं आगामी दिलीप ट्रॉफी में जगह बना पाने में नाकामयाब रहे हैं।

बाबा इंद्रजीत के चयन ना होने पर दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ‘मैं इन दिनों चयन समिति को समझ नहीं पा रहा हूं। बाबा इंद्रजीत मार्च 2023 के पहले हफ्ते में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए एमपी के खिलाफ खेलते हैं। उसके बाद कोई फर्स्ट क्लास मैच नहीं हुआ, लेकिन वह दिलीप ट्रॉफी में साउथ जोन के स्क्वॉड में शामिल नहीं है। क्या कोई मुझे बता सकता है आखिर क्यों?’

यहां देखें दिनेश कार्तिक का वो ट्वीट-

दिलीप ट्रॉफी 2023 के लिए साउथ जोन का स्क्वॉड

हनुमा विहारी (कप्तान), मयंक अग्रवाल (उप-कप्तान), केएस भरत, वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, साई सुदर्शन, वैशाख विजय कुमार, रिकी भुई, आर समर्थ, सचिन बेबी, साई किशोर, वी कवरेप्पा, प्रदोष रंजन पॉल, शशिकांत, दर्शन मिशा

close whatsapp