'उसे ये समर्थन मिलना बहुत अच्छा है' डेविड वार्नर पर मिशेल जॉनसन की टिप्पणी पर Candice Warner - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उसे ये समर्थन मिलना बहुत अच्छा है’ डेविड वार्नर पर मिशेल जॉनसन की टिप्पणी पर Candice Warner

वह एक अच्छे इंसान हैं- कैंडिस वाॅर्नर

David and Candice Warner (Image Credit- Twitter X)
David and Candice Warner (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जाॅनसन हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर पर काफी तीखी टिप्पणी कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जाॅनसन का कहना है कि साल 2017-18 के दौरान साउथ अफ्रीका में बाॅल टेंपिरिंग के मामले में दोषी पाए जाने के बाद वाॅर्नर को एक शानदार विदाई नहीं मिलनी चाहिए।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू तीन मैचों की टेस्ट सीरीज वाॅर्नर की आखिरी रेड बाॅल सीरीज होने वाली है। इस सीरीज के सिडनी ग्राउंड पर होने वाले तीसरे मैच के बाद वाॅर्नर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले हैं। लेकिन जाॅनसन का कहना है कि उन्हें इस मैच में एक हीरो वाली विदाई नहीं मिलनी चाहिए।

दूसरी ओर, जाॅनसन की इस टिप्पणी पर अभी तक कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स अपनी राय दे चुके हैं। तो वहीं अब डेविड वाॅर्नर की पत्नी कैंडिस वाॅर्नर (Candice Warner) का इस मसले पर बड़ा बयान सामने आया है। कैंडिस का कहना है कि इस मसले पर वाॅर्नर को जिस तरह का सपोर्ट मिल रहा है वो काफी अच्छा है।

कैंडिस वाॅर्नर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इस मसले पर कैंडिस वाॅर्नर ने WWOS के अनुसार कहा- हमारा समय काफी अच्छा है डेव (डेविड वाॅर्नर) घर पर हैं। वह इससे पहले घर से तीन महीने के लिए दूर थे और अब उसका घर पर रहना और क्रिसमस से पहले परिवार के साथ रहना हमेशा स्पेशल होता है। डेव को जिस तरह का समर्थन मिल रहा है और वह मिलना वाकई बहुत अच्छा है। लेकिन वह एक अच्छे इंसान हैं और अंत में सिर्फ यही मायने रखता है।

दूसरी ओर, आपको डेविड वाॅर्नर के बारे में बताएं तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 109 टेस्ट मैचों में 44.43 की औसत से 8487 रन बना चुके हैं। तो वहीं देखने लायक बात होगी कि वह आगामी सीरीज में किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- “यह एक बेहद बेहूदा सवाल है”: वीरेंद्र सहवाग के साथ ट्रैविस हेड की तुलना पर बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?