अभिषेक शर्मा के नेट सेशन पर रहता है कप्तान पैट कमिंस का खास ध्यान, आप भी देखो ये नजारा | CricTracker Hindi

अभिषेक शर्मा के नेट सेशन पर रहता है कप्तान पैट कमिंस का खास ध्यान, आप भी देखो ये नजारा

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंस्टा पर अभिषेक के नेट सेशन का वीडियो किया है शेयर।

Abhishek Sharma And Pat Cummins (Image Credit- Instagram)
Abhishek Sharma And Pat Cummins (Image Credit- Instagram)

इस बार के IPL सीजन में SRH टीम काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है, जहां टीम में एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज हैं। ऐसे में ये टीम कभी भी मैच पलटने का दम रखती है, इस बीच SRH के नेट सेशन से एक वीडियो सामने आया है और वीडियो में कप्तान पैट अपने खास बल्लेबाज के अभ्यास पर नजर रख रहे हैं।

जीत के साथ सीजन की शुरूआत की है सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने

जी हां, इस बार सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने IPL 2025 की शुरूआत जीत के साथ की है, जहां टीम ने अपने पहले ही मैच में राजस्थान को मात दी थी। इस मैच में भी SRH टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन तूफानी रहा था, ऐसे में टीम ने फिर से 200 पार का स्कोर लगाया था और RR उस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई थी। वहीं अब पैट की टीम का अगला मैच LSG से होगा, जहां पंत की कप्तानी वाली LSG टीम अपना पहला मैच हारी थी।

कप्तान कमिंस खास ध्यान रखते हैं अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर

*सनराइजर्स हैदराबाद ने इंस्टा पर अभिषेक शर्मा के नेट सेशन का वीडियो किया है शेयर।
*इस वीडियो में नेट्स में अभिषेक लगा रहे थे एक बाद एक कई सारे कड़क शॉट्स।
*वहीं युवा बल्लेबाज का अभ्यास देख काफी ज्यादा खुश दिखे कप्तान पैट कमिंस।
*इस दौरान कप्तान पैट कमिंस हर एक गेंद के बाद अभिषेक की तारीफ कर रहे थे।

अभिषेक शर्मा और कमिंस का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

अब 27 मार्च को ये टीम अपना अलगा मैच खेलेगी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

साल 2024 में शानदार रहा था SRH टीम का प्रदर्शन

जी हां, साल IPL 2024 में SRH टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था, उस समय भी टीम के कप्तान पैट कमिंस ही थे। जहां इस टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताबी जंग में टीम को KKR के हाथों हार मिली थी। ऐसे में देखना होगा की इस बार IPL 2025 में टीम का प्रदर्शन इस लीग में कैसा रहता है और क्या ये टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।

close whatsapp