हार के बाद मचे हाहाकार के बीच, कप्तान हार्दिक ने सोशल मीडिया पर ‘बवाल’ पोस्ट शेयर किया
IPL 2024 में मुंबई टीम अभी तक हार चुकी है लगातार 3 मुकाबले।
अद्यतन - Apr 2, 2024 12:42 pm

मुंबई टीम की लगातार तीसरी हार के बाद हाहाकार मचा हुआ है, इस वक्त कप्तान हार्दिक पांड्या हर एक फैन के निशाने पर हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच कप्तान साहब ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है और टीम की लगातार हार को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है जो अब सुपर वायरल हो रहा है इंटरनेट की दुनिया में।
गेंदबाजी नहीं की कप्तान हार्दिक पांड्या ने
RR टीम के खिलाफ MI की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे, इस लेकिन इस दौरान एक गजब की चीज देखने को मिली। जहां लगातार फैन्स हार्दिक को बू कर रहे थे, इसके डर से पांड्या ने कल के मैच में एक भी ओवर नहीं डाला। जिसने क्रिकेट के जानकारों को पूरी तरह हैरान कर दिया और कल भी बुमराह पहला ओवर डालते हुए नजर नहीं आए।
अब सोशल मीडिया पर किया कप्तान हार्दिक ने रोना शुरू
*IPL 2024 में मुंबई टीम अभी तक हार चुकी है लगातार 3 मुकाबले।
*हार्दिक पांड्या ने शेयर किया टीम को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट।
*जिसमें उन्होंने पोस्ट की है टीम की एक तस्वीर, लिखा शानदार कैप्शन।
*कैप्शन में लिखा- हम वो टीम में जो कभी हार नहीं मानती और लड़ती रहती है।
कप्तान हार्दिक पांड्या ने ये सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है
कल मैच के दौरान पूरा का पूरा स्टेडियम भरा हुआ था फैन्स से
आज खेला जाएगा लीग में सिर्फ एक ही मैच
वहीं आज भी IPL 2024 में सिर्फ एक ही मैच खेला जाएगा, जहां ये मैच RCB और LSG के बीच खेला जाएगा और ये मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। एक तर तरफ LSG टीम ने अपने पिछले मैच में पंजाब को हराया था, तो RCB टीम KKR से हारकर आ रही है और दोनों टीमों के बीच मजेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। साथ ही एक बार फिर से सभी की नजरें विराट कोहली की बल्लेबाजी पर रहने वाली है आज के मैच में।