देखा क्या? कप्तान हार्दिक पांड्या का पूल वीडियो हुआ वायरल
हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर नई रील की है साझा।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2022 8:52 पूर्वाह्न

गुजरात टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या की काफी बात हो रही है, जहां उनकी कप्तानी से लेकर उनकी बल्लेबाजी-गेंदबाजी काफी सुर्खियां बटोर रही है। साथ की कप्तान के तौर पर हार्दिक काफी चीजें सीख रहे हैं, जिसका नजारा मैदान पर भी देखने को मिल रहा है। वहीं इस बार का आईपीएल भी कड़े बायो बबल के बीच हो रहा है, ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ियों के परिवार वाले उनके साथ मौजूद हैं। इस कड़ी में हार्दिक भी अपनी पत्नी नताशा और बेटे के साथ बायो बबल में हैं, जिसका एक वीडियो उन्होंने साझा किया है।
कप्तान हार्दिक ने पूल में किया बेटे के साथ CHILL
कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए ये आईपीएल का ये सीजन सबसे ज्यादा अहम सीजन है, जहां हार्दिक खुद इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं। 2021 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से हार्दिक टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, वहीं इस साल भी टी-20 वर्ल्ड कप होना है जिसके लिए ये खिलाड़ी खुद को तैयार कर रहा है। वहीं कप्तान हार्दिक इस सीजन में गेंदबाजी भी कर रहे हैं और उन्होंने आईपीएल में करीब 2 साल बाद गेंदबाजी शुरू की है।
*हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर नई रील की है साझा।
*रील में हार्दिक अपने क्यूट बेटे के साथ नजर आ रहे हैं।
*जहां कप्तान अपने बेटे के साथ जमकर कर रहे हैं मस्ती।
*पूल में दोनों की मस्ती का वीडियो हुआ तेजी से वायरल।
बेटे के साथ कप्तान का क्यूट वीडियो
कुछ दिनों पहले परिवार के साथ साझा की थी तस्वीरें
लोगों के निशाने पर आ गए थे हार्दिक
वहीं गुजरात की टीम का विजय रथ SRH टीम ने रोक दिया, इसी मैच के दौरान हार्दिक का गुस्सा फूट पड़ा। जहां उन्होंने एक कैच को लेकर टीम के सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद शमी पर जमकर गुस्सा किया और इसका वीडियो जमकर वायरल भी हो गया, वहीं इस हरकत के लिए फैन्स ने सोशल मीडिया पर हार्दिक को निशाने पर ले लिया।