लो भाई अब तो कप्तान रोहित शर्मा भी भूल गए हैं वर्ल्ड कप की हार, लौट आई है चेहरे पर मुस्कान
काफी समय बाद रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - Dec 9, 2023 5:39 pm

वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी, इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर ही इमोशनल हो गए थे। साफ नजर आ रहा था कि हिटमैन वर्ल्ड कप हारने से कितने ज्यादा दुखी थे, लेकिन अब रोहित का जीवन पटरी पर लौट रहा है और उसका सबूत उनका नया सोशल मीडिया पोस्ट दे रहा है जो कुछ ही देर में वायरल हो गया है।
BCCI से मांगा था रोहित शर्मा ने ब्रेक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे पहले टी20 सीरीज और फिर वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, दोनों ही सीरीजों में 3-3 मैच खेले जाएंगे। वहीं इन दोनों ही सीरीज से कप्तान रोहित शर्मा ने BCCI से ब्रेक मांगा था, जिसके बाद उन्हें ब्रेक मिल भी गया था। हिटमैन के साथ-साथ विराट ने भी ब्रेक मांगा था, अब ये दोनों ही खिलाड़ी अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे।
रोहित शर्मा का जीवन लौट रहा है फिर से पटरी पर
*काफी समय बाद रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर।
*हिटमैन ने इस पोस्ट में 3 तस्वीरों को किया शेयर, तेजी से हुई वायरल।
*इन तस्वीरों में काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं कप्तान रोहित शर्मा।
*वहीं रोहित की ये सारी तस्वीरें GYM की हैं, फैन्स ने किए हैं प्यार कमेंट्स।
खुशी तो देखो कप्तान रोहित शर्मा की
तीन हफ्ते पहले ये पोस्ट शेयर किया था कप्तान रोहित ने
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर तस्वीर साफ नहीं है
दूसरी ओर साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, इस वर्ल्ड कप में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे या नहीं। अभी इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं हैं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बोर्ड रोहित को ही इस टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी देना चाहता है। तो विराट को लेकर खबर ये आ रही है कि, वो BCCI की पहली पसंद नहीं हैं और कोहली की जगह तीसरे नंबर ईशान किशन को मौका मिल सकता है।