कप्तान रोहित के खास हैं सरफराज खान, जीत के बाद युवा बल्लेबाज पर कुछ ऐसे बरसाया प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित के खास हैं सरफराज खान, जीत के बाद युवा बल्लेबाज पर कुछ ऐसे बरसाया प्यार

टीम इंडिया की जीत के बाद जश्न का एक वीडियो किया गया था पोस्ट।

Sarfaraz Khan And Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan And Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

राजकोट टेस्ट टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के लिए जीवन भर खास रहेगा, जहां इस लिस्ट में सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यशस्वी का नाम शामिल है। इस मैच में एक तरफ यशस्वी ने दोहरा शतक जड़ा था, तो सरफराज और जुरेल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं अब मुकाबले के बाद टीम इंडिया का एक वीडियो आया है, जिसमें पता चल गया है कि कप्तान रोहित का फेवरेट खिलाड़ी कौन है।

सरफराज खान ने दोनों पारियों में लगाई इंग्लिश गेंदबाजों की क्लास

राजकोट में जब सरफराज खान खेलने उतरे, तो ऐसा नहीं लग रहा था कि ये खिलाड़ी अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहा हो। जहां सरफराज एक के बाद एक कड़क शॉट मार रहे थे और उन्होंने टेस्ट को टी20 क्रिकेट बना दिया था। साथ ही सरफराज ने दोनों पारियों में 50 प्लस स्कोर बनाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया, इस खिलाड़ी ने पहली पारी में 62 रन बनाए तो दूसरी पारी में 68 रनों की पारी खेली।

खुलासा! कप्तान रोहित के फेवरेट खिलाड़ी हैं सरफराज खान

*टीम इंडिया की जीत के बाद जश्न का एक वीडियो किया गया था पोस्ट।
*इस वीडियो में कप्तान रोहित और सरफराज खान साथ में आए नजर।
*जहां जीत के बाद रोहित ने सरफराज को कस कर गले लगाया था।
*इस बीच युवा बल्लेबाज ने भी हिटमैन के लिए खास इंस्टा स्टोरी शेयर की थी।

इस वीडियो में नजर आई सरफराज और रोहित की दोस्ती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद सरफराज खान का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

बल्लेबाज के पिता की हर कोई कर रहा है तारीफ

दूसरी ओर सरफराज को टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए कई साल इंतजार करना पड़ा था, इस दौरान बल्लेबाज के पिता ने इस खिलाड़ी को पूरी तरह तैयार किया और हमेशा उनका जोश हाई रखा। वहीं जब इस युवा खिलाड़ी को डेब्यू कैप मिली थी, तो पिता नौशाद काफी इमोशनल हो गए थे और मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे थे। बाद में सरफराज के पिता को कमेंट्री के लिए बुलाया गया था और उन्होंने काफी कुछ बताया था।

close whatsapp