वजन को लेकर निशाने पर आते हैं रोहित शर्मा, इसलिए GYM में फिटनेस पर कर रहे हैं काम
फिलहाल सभी दौरे से मिला हुआ रोहित शर्मा को ब्रेक।
अद्यतन - Aug 11, 2023 12:46 pm

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा ही Troll होते हैं, जहां फैन्स उनकी कई तस्वीरों को लेकर मीम्स बनाते हैं। जिसे देखते हुए अब रोहित पूरी तरह फिट होना चाहते हैं, उन्होंने ब्रेक के बीच ही कड़ी तैयारियां शुरू कर दी है और इसका वीडियो भी सामने आया है।
नंबर 4 को लेकर बोले कप्तान रोहित
लंबे समय से टीम इंडिया में नंबर 4 के बल्लेबाज को लेकर परेशानी चल रही है, जिसका हल अभी तक नहीं निकल पाया है। ऐसे में 50 ओवर का वर्ल्ड कप करीब है और अब इसी को लेकर रोहित ने बयान दिया है। रोहित ने कहा की हां नंबर 4 को लेकर टीम में काफी समस्या रही है और अब ये एक चुनौती की तरह होता जा रहा है।
कप्तान रोहित शर्मा लगे अपना वजन कम करने में!
*फिलहाल सभी दौरे से मिला हुआ रोहित शर्मा को ब्रेक।
*ऐसे में हिटमैन अपनी फिटनेस पर कर रहे हैं काफी काम।
*इंस्टाग्राम पर GYM का वीडियो किया है हिटमैन ने शेयर।
*जहां वो कड़ी मेहनत करते हुए आ रहे हैं नजर।
इंस्टा पर ये रील शेयर की है रोहित शर्मा ने
फैन्स के बीच फंस गए थे कप्तान
इन दिनों कप्तान रोहित शर्मा को क्रिकेट से ब्रेक मिला हुआ है, ऐसे में वो ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहे थे और इस दौरान रोहित फैंस की भीड़ में फंंस गए थे। जिसके बाद वो बड़ी मुश्किल से अपनी गाड़ी में बैठे थे और इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। दूसरी ओर रोहित की मैदान पर वापसी अब एशिया कप 2023 में होगी, साथ ही साथ विराट, जडेजा समेत बाकी के खिलाड़ी भी इसी टूर्नामेंट के जरिए फिर से टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।