अब तो सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित ने, विराट कोहली को टक्कर देना शुरू कर दिया है
टीम इंंडिया की लगातार जीत के बाद से काफी खुश हैं हिटमैन।
अद्यतन - Oct 26, 2023 1:11 pm

इस समय कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया विजय रथ पर सवार है, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम हर एक रिकॉर्ड तोड़ रही है और सालों से जिनके खिलाफ जीत हासिल नहीं की थी उन्हें भी मात दे रही है। जिसके बाद हिटमैन हद से ज्यादा खुश हैं और उनकी ये खुशी अब सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है अब।
कप्तान रोहित के लिए आई टेंशन वाली खबर
जी हां, कप्तान रोहित शर्मा के सबसे अहम खिलाड़ी से जुड़ी एक नई रिपोर्ट निकलर सामने आई है, ये रिपोर्ट हार्दिक पांड्या से जुड़ी है। जिसके बाद मुताबिक अब हार्दिक 3 मैचों के लिए बाहर हो सकते हैं और उनकी टखने की चोट काफी गंभीर बताई जा रही है। जो टीम इंडिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। ऐसे में एक बार फिर से टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव और शमी के साथ उतर सकती है, शमी ने कीवी टीम के खिलाफ 5 विकेट लिए थे, SKY कुछ नहीं कर पाए थे और रन आउट हो गए थे।
स्वैग के मामले में विराट को टक्कर दे रहे हैं कप्तान रोहित
*टीम इंंडिया की लगातार जीत के बाद से काफी खुश हैं हिटमैन।
*कप्तान रोहित शर्मा की खुशी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।
*जहां हिटमैन ने अपनी कुछ नई तस्वीरें की हैं फैन्स के साथ में शेयर।
*इन तस्वीरों में रोहित नजर आ रहे हैं काफी ज्यादा ही उत्साहित।
कप्तान रोहित शर्मा ने पोस्ट की हैं ये नई तस्वीरें
टीम इंडिया का हुआ बेहद शानदार तरीके से स्वागत
वहींं अब वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना छठा मैच खेलने उतरेगी, जहां ये मैच इंग्लैंड टीम के खिलाफ होगा। ये मुकाबला 29 अक्टूबर के दिन लखनऊ में खेला जाएगा और और इसके लिए टीम इंडिया लखनऊ पहुंच गई है। जिसका वीडियो टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर आया है, इस दौरान नवाबों के शहर में भारतीय टीम का बेहद शानदार तरीके से स्वागत हुआ और इस खिलाड़ियों पर फूल बरसाए गए।