कप्तान रोहित ने किया है बल्ला से डराने का काम, अब करेंगे गेंदबाजी में भी रोशन अपना नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित ने किया है बल्ला से डराने का काम, अब करेंगे गेंदबाजी में भी रोशन अपना नाम

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी अगला मैच।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला रहा है, हर मैच में हिटमैन विरोधी गेंदबाजों की हवा टाइट कर रहे हैं। लेकिन अब बांग्लादेश टीम के खिलाफ कप्तान का कुछ और ही करने का प्लान है, जिसका नजारा कल रात नेट्स में देखने को मिला है और अब इसका वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है।

जमकर रन बना रहे हैं कप्तान रोहित अब

टीम इंडिया ने पहला मैच वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, इस मैच में हिटमैन बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। लेकिन फिर अफगान टीम के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला ऐसा बोला कि, उन्होंने शतक ठोक अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका अर्धशतक देखने को मिला और उस मैच में कप्तान ने पाक गेंदबाजों की जमकर क्लास ली थी।

कप्तान रोहित बांग्लादेश के खिलाफ कुछ तूफानी करने वाले हैं

*वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी अगला मैच।
*इस बीच भारतीय टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर आया एक वीडियो।
*जहां इस वीडियो में गेंदबाजी करते हुए नजर आए कप्तान रोहित शर्मा।
*हिटमैन कर रहे थे नेट्स में ऑफ स्पिन गेंदबाजी, फैन्स को पसंद आया वीडियो।

एक नजर कप्तान रोहित के उस वायरल वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

लगातार जीत के बाद टशन बाजी पूरी कर रहे हैं हिटमैन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

वर्ल्ड कप 2023 में हो गया फिर से बड़ा उलटफेर

दूसरी ओर इस बार का वनडे वर्ल्ड कप 2023 काफी रोमांचक होता जा रहा है हर दिन के साथ, पहले अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया था। वहीं अब कल नीदरलैंड ने भी कुछ ऐसा ही किया और लय में चल रही साउथ अफ्रीका टीम को हरा दिया। इससे पहले साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, तब भी नीदरलैंड टीम ने साउथ अफ्रीका को करारी मात दी थी और क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी। वहीं आज वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम का सामना अफगान टीम से होने वाला है चेन्नई में।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?