इन दिनों पूरे टशनबाज बने हुए हैं रोहित शर्मा, हर दिन नए-नए लुक में नजर आ रहे हैं कप्तान
सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा की नई तस्वीरें आई सामने।
अद्यतन - Feb 13, 2024 12:31 pm

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आए दिन किसी ना किसी चीज को लेकर खबरों में आ जाते हैं, कभी उनका कोई फनी बयान तो कभी उनकी कोई तस्वीर वायरल हो जाती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है, जहां रोहित का नया Cool लुक काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है और फैन्स को हिटमैन का ये नया अवतार काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
कप्तान रोहित शर्मा की बढ़ी टेंशन
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ गई है, जिसका कारण है बल्लेबाज केएल राहुल। पहले टेस्ट मैच के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्होंने दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेला। वहीं अब वो तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं और ये टीम के लिए बड़ा झटका। वहीं अब तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में केएल राहुल की जगह देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया है, जो रणजी ट्रॉफी में गजब की लय में नजर आ रहे थे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो तीसरे मैच के जरिए, ध्रुव जुरेल अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए और केएस भरत को बाहर होना पड़ सकता है जो लगातार टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप होते आ रहे हैं।
फिल्मों में काम मिलने वाला है कप्तान रोहित शर्मा को
*सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की नई तस्वीरें आई सामने।
*इन तस्वीरों में कप्तान साहब का काफी अलग ही लुक नजर आ रहा है।
*स्टाइलिश हेयरकट के साथ काफी ज्यादा कूल नजर आ रहे हैं हिटमैन।
*वहीं अब फैन्स के बीच काफी वायरल हो रही है ये तस्वीरें।
ये देख लो कप्तान रोहित शर्मा का सुपर Cool लुक
ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही है इन दिनों हिटमैन की
बाकी 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा*,अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप, देवदत्त पडिक्कल।