महा मुकाबला शुरू होने से ठीक पहले, कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसे भरा खिलाड़ियों में जोश - क्रिकट्रैकर हिंदी

महा मुकाबला शुरू होने से ठीक पहले, कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसे भरा खिलाड़ियों में जोश

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में टीम इंडिया कर रही है पहले बल्लेबाजी।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 का महा मुकाबला शुरू हो गया है, जहां कप्तान रोहित शर्मा सहित पूरी टीम इंडिया को स्टेडियम में सपोर्ट करने लाखों फैन्स आए हैं। तो करोड़ों फैन्स टीवी के जरिए टीम का समर्थन कर रहे हैं, इस बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो आया है और ये तेजी से वायरल हो रहा है।

कप्तान रोहित शर्मा नहीं जीत पाए टॉस

वहीं वर्ल्ड कप 2023 का टॉस कप्तान रोहित शर्मा नहीं जीत पाए, जिसके बाद पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस के दौरान हिटमैन ने कहा था कि वो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही चुनते, साथ ही आज के मैच में दोनों टीमों ने किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है और अश्विन खेलने के कयास महज एक कयास बनकर ही रह गया है। इससे पहले लीग स्टेज में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में मैच हुआ था, जिसे भारतीय टीम ने अपने नाम किया था और वर्ल्ड कप 2023 का विजय आगाज किया है। उसके बाद टीम इंडिया ने अपने सभी लीग स्टेज मैच जीते और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

मैच से ठीक पहले कप्तान रोहित शर्मा ने दिया टीम को जीत का मंत्र

*वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में टीम इंडिया कर रही है पहले बल्लेबाजी।
*टॉस से ठीक पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो आया है सामने।
*वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी हैं में और हिटमैन कर रहे हैं सभी बात।
*इस दौरान रोहित शर्मा सहित सारे खिलाड़ी दिखे जोश से काफी ज्यादा लबरेज।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों से बात करते हुए कप्तान रोहित शर्मा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें कुछ प्रकार हैं

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया

ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?