मैच के बाद Abhishek और Digvesh के बीच Rajiv Shukla ने कराई सुलह | CricTracker Hindi

मैच के बाद Abhishek और Digvesh के बीच राजीव शुक्ला ने कराई सुलह! मैदान पर थे मौजूद

राठी ने शर्मा को आउट करने के बाद जिस अंदाज में सेलिब्रेशन किया, इस वजह से तनातनी हुई।

LSG vs SRH (Photo Source: X)
LSG vs SRH (Photo Source: X)

इकाना स्टेडियम में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान 2 खिलाड़ियों के बीच लड़ाई वाला माहौल बन गया। 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH के लिए अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। वह 20 गेंदों में 59 रन की पारी खेल दिग्वेश राठी के शिकार हुए। उनके आउट होने के बाद गेंदबाज ने जिस तरह से जश्न मनाया उसे देखकर वो भड़क उठे।

मैदान पर ही शर्मा और राठी में जमकर बहसबाजी हुई। मैदान पर अंपायर और प्लेयर्स ने बीच में आकर मामला शांत करवाया। ऐसी उम्मीद थी कि मैच के बाद दोनों फिर से आमने-सामने हो सकते हैं। दोनों के बीच कुछ फिर से माहौल न बिगड़ जाए उसे संभालने के लिए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।

Abhishek और Digvesh के बीच क्यों हुई लड़ाई

अभिषेक शर्मा का विकेट गिरने के बाद दिग्वेश राठी ने उनकी तरफ देखकर पहले तो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और पवैलियन जाने का इशारा किया फिर नोटबुक स्टाइल में जश्न मनाया। लखनऊ के स्पिनर के इस सेलिब्रेशन को देखने के बाद पवैलियन की तरफ जा रहे शर्मा ने पीछे मुड़कर राठी को कुछ कहा।

इस दौरान दोनों एक दूसरे के पास पहुंच गए और गुस्से में एक दूसरे को कुछ-कुछ बोलते दिखे। अगर समय पर अंपायरों और लखनऊ के कुछ खिलाड़ी नहीं आते तो हाथापाई जैसी नौबत आ चुकी थी। पवैलियन लौटते वक्त शर्मा ने राठी को उनके बाल पकड़कर पीटने का भी इशारा किया। इन दोनों के बीच हुई लड़ाई हॉट टॉपिक बन गई।

Rajiv Shukla ने करवाई Abhishek और Digvesh के बीच सुलह

शर्मा और राठी के बीच ये लड़ाई मैच के साथ ही खत्म होने के बाद खत्म हो जाए, ये सुनिश्चित करने के लिए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला खुद मैदान पर आ गए। मैच के बाद वह अभिषेक शर्मा और राठी से बातचीत करते दिखे। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए शर्मा ने मैच के बाद कहा कि उन्होंने राठी से बातचीत की है और अब सब अच्छा है।

close whatsapp