पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों बाबर आजम LPL 2023 में नहीं कर रहे कोलंबो स्ट्राइकर्स की कप्तानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों बाबर आजम LPL 2023 में नहीं कर रहे कोलंबो स्ट्राइकर्स की कप्तानी

पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के मुताबिक बाबर आजम इस समय सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहे हैं और टीम मैनेजमेंट ने भी उनके इस फैसले की सराहना की है।

Chaminda Vaas and Babar Azam (Pic Source-Twitter)
Chaminda Vaas and Babar Azam (Pic Source-Twitter)

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज और लंका प्रीमियर लीग 2023 में कोलंबो स्ट्राइकर्स के गेंदबाज़ी कोच चमिंदा वास ने इस चीज को लेकर खुलासा किया कि आखिर क्यों बाबर आजम इस समय खेले जा रहे LPL 2023 में कोलंबो स्ट्राइकर्स टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं।

पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के मुताबिक बाबर आजम इस समय सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहे हैं और टीम मैनेजमेंट ने भी उनके इस फैसले की सराहना की है। यही वजह है कि टीम की कप्तानी निरोशन डिकवेला को सौंपी गई है।

द हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान वास ने कहा कि, ‘ बाबर आजम सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहते हैं और हम उनके इस फैसले की जमकर सराहना कर रहे हैं। हम सब जानते हैं कि बाबर आजम दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनके इस फैसले की वजह से ही हमने निरोशन डिकवेला को इस सीजन में टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बाबर आजम जैसे चाहे वैसे टीम की जीत में अपना योगदान दे सकते हैं।’

बाबर आजम से कई युवा खिलाड़ी काफी कुछ सीख सकते हैं: चमिंदा वास

चमिंदा वास ने आगे कहा कि, ‘बाबर आजम के पास काफी क्षमता है और कई युवा खिलाड़ी उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं। मैं उनको लंका प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखने के लिए बेताब हूं। उनके अलावा नसीम शाह भी हैं जो दुनिया के टॉप गेंदबाज है। इस बार हमारी टीम सच में काफी अच्छी है।’

कोलंबो स्ट्राइकर्स के कप्तान निरोशन डिकवेला ने कहा कि, ‘ बाबर आजम काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और हम सबको उनसे काफी कुछ सीखना चाहिए। उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वो कभी भी हार नहीं मानते हैं। लंका प्रीमियर लीग 2023 के टीम के पहले मुकाबले में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में 59 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसकी वजह से हम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर पाए।’

close whatsapp