VIDEO: जश्न में डूबा अफगानिस्तान, सड़कों पर नाचे लोग... जमकर फूटे पटाखे, तो किसी ने दिखाया करतब - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: जश्न में डूबा अफगानिस्तान, सड़कों पर नाचे लोग… जमकर फूटे पटाखे, तो किसी ने दिखाया करतब

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रन से शिकस्त दी।

Afghanistan Fans (Photo Source: X)
Afghanistan Fans (Photo Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 8वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अफगानिस्तान के फैंस इंग्लैंड से जीत के बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

कमाल है अफगानिस्तान के क्रिकेट फैंस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सड़कों पर फैंस की गजब भीड़ देखने को मिल रही है। फैंस गाड़ियों के ऊपर खड़े होकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस, आग से करतब दिखाते हुए नजर आए। वहीं, कुछ फैंस अपने घर के अंदर अफगानिस्तान की जीत के बाद डांस करते हुए नजर आए। वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि बुधवार, 26 फरवरी को टीम की जीत के बाद पूरे रात फैंस ने जश्न मनाया है।

यहां देखें वीडियो-

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है अफगानिस्तान का अगला मैच

अफगानिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मैच 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में खेलेगी। टीम अगर यह मैच जीतती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर ऐसा होता है तो अफगानिस्तान लगातार दूसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचेगा। टीम ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पहली बार ऐसा किया था।

इब्राहिम जादरान ने रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ 146 गेंदों में 177 रन की पारी खेल इब्राहिम जादरान ने इतिहास रच दिया है। वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जादरान की पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 325 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 49.5 में 317 के स्कोर पर सिमट गई। अजमतुल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए थे।

close whatsapp