Champions Trophy: वनडे में कैसा है इंग्लैंड का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।
अद्यतन - Feb 12, 2025 11:11 am

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बैटिंग और बॉलिंग यूनिट दोनों ही पेपर पर शानदार हैं, लेकिन मैदान में अब तक अपना कमाल दिखा पाने में असमर्थ रही है। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। टीम इस वक्त भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है, जिसमें टीम 0-2 से पीछे चल रही है।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक था, टीम ने 9 में से मात्र तीन मुकाबले जीते थे और सातवें स्थान पर जगह बनाई थी। टॉप-8 में रहने के चलते ही टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई हुई। आगामी टूर्नामेंट में जोस बटलर की अगुवाई में टीम कमाल दिखाना चाहेगी। इंग्लैंड 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी।
इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि वनडे में इंग्लैंड टीम का रिकॉर्ड कैसा है।
वनडे में इंग्लैंड का रिकॉर्ड-
इंग्लैंड ने अब तक 807 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 403 में जीत और 364 में हार मिली है। टीम का विनिंग प्रतिशत 49.9 है।
- मैच- 807
- जीत- 403
- हार- 364
- टाई- 9
- नो रिजल्ट- 31
- विनिंग प्रतिशत- 49.9
हाईएस्ट टोटल– 498/4 बनाम नीदरलैंड्स, 17 जून 2022 (नीदरलैंड्स)
लोएस्ट टोटल- 86/10 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 14 जून 2001 (ओल्ट ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)
एक पारी में सर्वाधिक रन दिए- 399/7 बनाम साउथ अफ्रीका, 21 अक्टूबर 2023 (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत- 242 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 19 जून 2018 (ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम)
हाईएस्ट सक्सेसफुल रन चेज– 364/4 बनाम वेस्टइंडीज, 20 फरवरी 2019 (बारबाडोस)
रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार– 229 रन बनाम साउथ अफ्रीका, 21 अक्टूबर 2023 (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
सर्वाधिक रन- इयोन मोर्गन- 6957 रन (207 पारी)
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर– बेन स्टोक्स- 182 बनाम न्यूजीलैंड, 13 सितंबर 2023 (द ओवल, लंदन)
सर्वाधिक विकेट- जेम्स एंडरसन- 269 (194 मैच)
बेस्ट बॉलिंग फिगर– रीस टॉपली (6/24) बनाम भारत, 14 जुलाई 2022 (लॉर्ड्स)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड
जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड