Champions Trophy Final POTM Winners List: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट-
रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
अद्यतन - मार्च 9, 2025 10:26 अपराह्न

Champions Trophy Final POTM Winners List: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। भारत ने पूरे 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया है।
टूर्नामेंट का पहला संस्करण 1998 में खेला गया था। फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन जैक्स कैलिस ने साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई थी और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। कैलिस ने 51 गेंदों में 37 रन पारी खेली थी और अपने स्पैल में 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे।
2000 में, न्यूजीलैंड के क्रिस केर्न्स ने भारत के खिलाफ 102* रनों की मैच विनिंग पारी खेल टीम को पहला आईसीसी खिताब जिताया था। वहीं, भारत और श्रीलंका के बीच 2002 का फाइनल दो बार बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसके कारण दोनों टीमों को POTM पुरस्कार दिए बिना संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
2004 के संस्करण में वेस्टइंडीज के इयान ब्रैडशॉ ने इंग्लैंड पर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने 34* (51) और 2/29 का योगदान दिया। 2006 में, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन की नाबाद 57 रनों की पारी और दो विकेट की बदौलत उनकी टीम ने अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीत दर्ज की, और उन्होंने 2009 में कीवी के खिलाफ मैच विनिंग 105* रन की पारी खेल लगातार टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
2013 में, रवींद्र जडेजा (33* (25 गेंद) & (2/24)) के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम को इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाई थी। जबकि 2017 में, फखर जमान के 114 रन ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 180 रन से जीत दिलाई थी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में किसने जीता प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब-
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 83 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट-
| खिलाड़ी | देश | संस्करण | प्रदर्शन |
| जैक्स कैलिस | साउथ अफ्रीका | 1998 | 37 (51 गेंद) & 5/30 |
| क्रिस केनर्स | न्यूजीलैंड | 2000 | 102* (113 गेंद) |
| इयान ब्रैडशॉ | वेस्टइंडीज | 2004 | 34* (51 गेंद) & (2/54) |
| शेन वॉट्सन | ऑस्ट्रेलिया | 2006 | 57* (88 गेंद) & (2/11) |
| शेन वॉट्सन | ऑस्ट्रेलिया | 2009 | 105* (129 गेंद) |
| रवींद्र जडेजा | रवींद्र जडेजा | 2013 | 33* (25 गेंद) & (2/24) |
| फखर जमान | पाकिस्तान | 2017 | 114 रन (106 गेंद) |
| रोहित शर्मा | भारत | 2025 | 76 रन (83 गेंद) |