चैंपियंस ट्रॉफी है Virat Kohli का फेवरेट टूर्नामेंट, बोले- इसमें होता है टी20 वर्ल्ड कप वाला प्रेशर
Star Sports ने Virat का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अद्यतन - फरवरी 20, 2025 2:02 अपराह्न

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सभी की नजर Virat Kohli की बल्लेबाजी पर होगी, साथ ही कोहली ने इस टूर्नामेंट को लेकर खास तैयारी भी की है। इस बीच विराट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी फेवरेट टूर्नामेंट है Virat Kohli का
Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में Virat Kohli चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बात करते हुए नजर आए। वीडियो के शुरूआत में विराट ने कहा कि- चैंपियंस ट्रॉफी बहुत टाइम बाद हो रही है, ये टूर्नामेंट मुझे पहले से बहुत पसंद था। टॉप 8 में रहने वाली टीमों को ये टूर्नामेंट खेलने का इनाम मिलता है, प्रतियोगिता का लेवल हमेशा से अच्छा रहता है। आगे विराट ने कहा कि-आखिरी बार जब हमने बांग्लादेश के खिलाफ ICC टूर्नामेंट में ओपनिंग मैच खेला था, वो टूर्नामेंट यानी की वर्ल्ड कप 2011 में जीते थे और उसकी अच्छी यादें हैं।
Virat Kohli ने चैंपियंस ट्रॉफी को किया टी20 वर्ल्ड कप से कनेक्ट
साथ ही इस वीडियो में विराट कोहली ने एक और अहम बात करते हुए कहा कि- चैंपियंस ट्रॉफी में टी20 वर्ल्ड कप वाला प्रेशर लगता है, टी20 वर्ल्ड कप में भी आपके पास तीन-चार मैच होते हैं और अगर आपने अच्छी शुरूआती नहीं की तो आप प्रेशर में आ जाते हैं। आगे विराट ने कहा कि- ऐसे में शुरूआती कुछ मैच काफी अहम होंगे, उसमें अपनी A गेम लाना काफी जरूरी होता है और प्रेशर पहले गेम से रहता है इसलिए मुझे ये पसंद है।
आप भी देखो Virat Kohli का ये वीडियो
टीम इंडिया के खिलाड़ी क्या बोले रहे हैं इस वीडियो में?
Virat Kohli के लिए खास नहीं गई थी आखिरी वनडे सीरीज
*कुछ समय पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी वनडे सीरीज।
*ये वनडे सीरीज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए ज्यादा खास नहीं गई थी।
*पहला मैच विराट चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, तो दूसरे मैच में फ्लॉप रहे थे।
*वहीं आखिरी वनडे मैच में विराट के बल्ले से इंग्लैंड के खिलाफ निकला था अर्धशतक।