अब सुपर 8 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है बांग्लादेश टीम, मुख्य कोच ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब सुपर 8 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है बांग्लादेश टीम, मुख्य कोच ने किया बड़ा खुलासा

बांग्लादेश का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में काफी अच्छा रहा था और यही वजह है कि टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की।

Chandika Hathurusingha (Photo Source: Twitter)
Chandika Hathurusingha (Photo Source: Twitter)

इस समय खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में बांग्लादेश ने अपनी जगह पक्की कर ली है। बांग्लादेश का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में काफी अच्छा रहा था और यही वजह है कि टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की। अब टीम को अपने सुपर 8 के अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 जून को एंटीगुआ में करनी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश के हेड कोच चंडिका हाथुरुसिंघा ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक सभी खिलाड़ी इस बात से काफी खुश है कि उन्होंने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है और यहां से उनके लिए कुछ भी हासिल करना बोनस की तरह होगा। चंडिका हाथुरुसिंघा ने यह भी कहा कि बांग्लादेश बाकी टीमों को तगड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Cricbuzz के मुताबिक चंडिका हाथुरुसिंघा ने रिपोर्टर को बताया कि, ‘जब हम टूर्नामेंट में आए थे तो हमारा पहला टारगेट सुपर 8 में अपनी जगह बनाना था। इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि हमने यह काम काफी अच्छी तरह से किया है। हमारे गेंदबाजों ने हमें मुकाबले में बनाए रखा। हम लोगों ने परिस्थिति को काफी अच्छी तरह से समझा और गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है और यहां से कुछ भी हमारे लिए बोनस होगा।

हमने काफी आजादी के साथ खेला है और अब बाकी टीमों को हम तगड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुपर 8 में हम हर मैच पर फोकस करना चाहेंगे।’

सभी खिलाड़ियों को अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाने की जरूरत है: चंडिका हाथुरुसिंघा

बांग्लादेश के मुख्य कोच ने आगे कहा कि, ‘खिलाड़ियों के अंदर से उत्साह हम लोग नहीं निकाल सकते हैं। हमने सबसे कह रखा है कि आप मैदान पर उतरकर बेहतरीन प्रदर्शन करें। सभी को उनकी भूमिका के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है। उत्साह का फैक्टर हमेशा आगे होता है लेकिन खिलाड़ियों को टीम के लिए अपनी भूमिका को निभाना काफी जरूरी है।’

ऑस्ट्रेलिया के बाद बांग्लादेश 22 जून को भारत के खिलाफ अपना दूसरा सुपर 8 का मैच खेलेगी। इसके बाद टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 24 जून को अपना अंतिम ग्रुप 8 का मुकाबला खेलेगी। अगर बांग्लादेश को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें यह तीनों ही मैच जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?