कप्तान के अलावा भी श्रीलंकाई टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अनुभवी ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज और धनंजय डि सिल्वा को 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं सीनियर खिलाड़ी दिनेश चंडीमल और कुसल परेरा की टीम में वापसी हुई है। सदीरा समरविक्रमा और दिलशान मदुशंका को भी स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है, वहीं चामिंडु विक्रमासिंहे, बिनुरा फर्नांडो और अविष्का फर्नांडो को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जे परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चंडीमल, कमिंदु मेंडिस, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, चामिंडु विक्रमसिंहे, मथीश पथिराना, नुवान तुषारा, दुनिथ वेलालगे, दुषमंता चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।
