चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कर रही है फैंस के दिलों पर राज, फ्रेंचाइजी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि! - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कर रही है फैंस के दिलों पर राज, फ्रेंचाइजी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि!

क्रिकेट सभी खेलों में 124.2 मिलियन फैंस के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है।

Chennai Super Kings. (Photo Source: IPL/BCCI)
Chennai Super Kings. (Photo Source: IPL/BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली और प्रशंसित फ्रेंचाइजीयों में से एक है, और अब यह आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है, और साथ ही एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है।

एक सर्वे के अनुसार, 40.9 मिलियन फैंस के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भारत में सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी है।  भारत में सभी खेलो की फ्रेंचाइजियों में से सबसे बड़ा फैन बेस सीएसके (CSK) का है। भारत में एमएस धोनी के लिए विशाल प्यार ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 40.9 मिलियन फैंस कमाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

ऐसा कहा जा रहा है ये आंकड़े लिंग, उम्र, एनसीसीएस, पॉप स्तर और राज्यों के आधार पर लिए गए हैं। सभी खेलों में, क्रिकेट 124.2 मिलियन फैंस के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है, जबकि दूसरे स्थान के लिए कबड्डी, कुश्ती (डब्ल्यूडब्ल्यूई सहित) और फुटबॉल 23-28 मिलियन फैंस के साथ लड़ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हासिल किया बड़ा मुकाम

भारत की मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 40.9 मिलियन फैंस के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके (CSK) के पास 22.5 मिलियन वफादार फैंस का समूह है, जो लगभग भारत में फुटबॉल के पूरे फैन बेस  के बराबर है।

ओरमैक्स मीडिया के सीईओ शैलेश कपूर ने बताया दर्शकों की संख्या प्रशंसक आधार के सटीक प्रतिनिधित्व को नहीं दर्शाती है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट स्पोर्ट्स लीगों, टीमों और प्रसारकों के लिए उनके ब्रांड और संचार रणनीतियों को तैयार करने के लिए उपयोगी सामग्री के रूप में कार्य करेगी।

ऑरमैक्स मीडिया के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेश कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा: “दर्शकों की संख्या, विशेष रूप से टेलीविजन से, किसी भी खेल के प्रशंसक आधार का सटीक प्रतिनिधित्व नहीं है, क्योंकि भारत मुख्य रूप से एक एकल-टीवी राष्ट्र है, जहां बहुत सारे खेल दिखाए जाते हैं। इस रिपोर्ट के माध्यम से, हमारा लक्ष्य ‘असली’ स्पोर्ट्स प्रशंसकों के आकार और प्रोफाइल पर विश्वसनीय डेटा के लिए आवश्यक अंतर को भरना है, जो सक्रिय रूप से खेल देख रहे हैं और इससे जुड़े  हुए हैं। रिपोर्ट स्पोर्ट्स लीगों, टीमों और प्रसारकों को उनके ब्रांड और संचार रणनीति पहल के लिए उपयोगी सामग्री प्रदान कर सकती है।”

close whatsapp