मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा को ट्रेड करने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा बयान आया सामने  - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा को ट्रेड करने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा बयान आया सामने 

हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड करने के लिए खिलाड़ी भी नहीं हैं- काशी विश्वनाथन

Kasi Viswanathan (Image Credit- Twitter X)
Kasi Viswanathan (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 से पहले पांच की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा फैसला करते हुए अपनी टीम का कप्तान बदल दिया है। गौरतलब है कि मुंबई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है।

दूसरी ओर, रोहित शर्मा साल 2013 से मुंबई की कमान संभाल रहे हैं और अपनी कप्तानी में उन्होंने फ्रेंचाइजी को कुल पांच ट्राॅफी जितवाई है। तो वहीं जैसे ही मुंबई ने कप्तान बदलने की घोषणा की, तो सोशल मीडिया पर फैंस रोहित का समर्थन करते हुए फ्रेंचाइजी को ट्रोल करने लगे।

दूसरी ओर, इस बात की भी चर्चा होने लगी थी कि पांच की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा को ट्रेड कर सकती है। तो वहीं अब इस बात पर चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन का बड़ा बयान सामने आया है। काशी का कहना है कि हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड करने के लिए खिलाड़ी भी नहीं हैं।

काशी विश्वनाथन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आईपीएल 2024 के ऑक्शन से इतर बात करते हुए काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज की एक खबर अनुसार कहा- हम सैद्धांतिक रूप से खिलाड़ियों का ट्रेड नहीं करते हैं, और हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड करने के लिए खिलाड़ी भी नहीं हैं।

दूसरी ओर रोहित शर्मा की बजाए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने पर, मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्थन ने जियो सिनेमा के साथ एक इंटरव्यू में कहा- लंबे समय की योजना को लेकर यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में एक टीम के रूप में बात की है।

यह एक मुश्किल फैसला था, हमें लेना पड़ा। सच कहूं तो यह भावुक और मुश्किल था। साथ ही मुंबई का हिस्सा रहा हर कोई खिलाड़ी जानता है कि हम किसी खिलाड़ी के हर मूमेंट को एंन्जाॅय करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024: हैरी ब्रूक से लेकर ट्रिस्टन स्टब्स तक, आईपीएल ऑक्शन के बाद कुछ ऐसा दिखता है Delhi Capitals का फुल स्क्वाॅड

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?