IPL 2022 में गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूरे शेड्यूल पर डालिए एक नजर
आईपीएल का पहला मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा।
अद्यतन - मार्च 6, 2022 11:10 अपराह्न
Advertisement
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की गिनती इस लीग सफल टीमों में की जाती है। IPL के 15वें संस्करण का आगाज 26 मार्च से किया जायेगा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की तैयारी के लिए सूरत पहुंच चुके हैं। पिछले सीजन में आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली चेन्नई अब पांचवी बार खिताब अपने नाम करने की सोच से मैदान में उतरेगी।
26 मार्च को IPL 2022 सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जायेगा। पिछले सीजन के फाइनल मुकाबले में धोनी की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 27 रनों से मात दी थी। उस मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR को 193 रनों का लक्ष्य दिया था। उसके बाद कैप्टन कूल ने अपनी चतुर कप्तानी दिखाते हुए गेंदबाजों का शानदार उपयोग कर इस मुकाबले को 27 रनों से जीत लिया था।
हालांकि साल 2020 का सीजन CSK के लिए काफी खराब रहा था जिसमें इस लीग के इतिहास में पहली बार टीम प्ले ऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। उस दौरान धोनी की टीम को 14 लीग मैचों में 8 बार हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वर्ष 2021 में टीम ने शानदार वापसी कर खिताब अपने नाम किया और अब टीम इस सीजन में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी।
CSK अभी तक चार बार आईपीएल की ट्राफी अपने नाम कर चुकी है। चेन्नई 2010 और 2011 में लगातार विजेता रही, उसके बाद 2018 और 2021 में ट्राफी अपने नाम की। इस सीजन में एक बार फिर फ्रेंचाईजी ने फरवरी में हुए मेगा ऑक्शन में एक मजबूत टीम को तैयार कर लिया है।
ऑक्शन से पहले फ्रेंचाईजी ने कप्तान एमएस धोनी, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोईन अली के साथ-साथ पिछले संस्करण के ऑरेंज कैप विजेता रुतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया था। उसके बाद फरवरी में आयोजित दो दिवसीय मेगा नीलामी कई नये खिलाड़ियों को भी खरीदा है, जिसमें शिवम दुबे (INR 4 करोड़), डेवोन कॉन्वे (1 करोड़) और ड्वेन प्रिटोरियस को (INR 50 लाख) शामिल हैं।
यहां पर क्लिक करके CSK का IPL 2022 के पूरे शेड्यूल का पीडीएफ करें डाउनलोड
यहां पर देखिए CSK का IPL 2022 का पूरा शेड्यूल
मैच नंबर | दिन | तारीख | मैच | समय (IST) | स्टेडियम |
1 | शनिवार | मार्च 26, 2022 | CSK vs KKR | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |
7 | गुरुवार | मार्च 31, 2022 | LSG vs CSK | 7:30 PM | ब्रेब्रोन स्टेडियम – सीसीआई |
11 | रविवार | अप्रैल 3, 2022 | CSK vs PBKS | 7:30 PM | ब्रेब्रोन स्टेडियम – सीसीआई |
17 | शनिवार | अप्रैल 9, 2022 | CSK vs SRH | 3:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
22 | मंगलवार | अप्रैल 12, 2022 | CSK vs RCB | 7:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
29 | रविवार | अप्रैल 17, 2022 | GT vs CSK | 7:30 PM | एमसीए स्टेडियम – पुणे |
33 | गुरुवार | अप्रैल 21, 2022 | MI vs CSK | 7:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
38 | सोमवार | अप्रैल 25, 2022 | PBKS vs CSK | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |
46 | रविवार | मई 1, 2022 | SRH vs CSK | 7:30 PM | एमसीए स्टेडियम, पुणे |
49 | बुधवार | मई 4, 2022 | RCB vs CSK | 7:30 PM | एमसीए स्टेडियम – पुणे |
55 | रविवार | मई 8, 2022 | CSK vs DC | 3:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
59 | गुरुवार | मई 12, 2022 | CSK vs MI | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |
62 | रविवार | मई 15, 2022 | CSK vs GT | 3:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |
68 | शुक्रवार | मई 20, 2022 | RR vs CSK | 7:30 PM | ब्रेब्रोन स्टेडियम – सीसीआई |
Advertisement