चेन्नई के MA चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए टॉप 3 ऐतिहासिक टेस्ट मैच

चेन्नई के एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए टॉप 3 ऐतिहासिक टेस्ट मैच

इस आर्टिकल में हम आपको MA चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए कुछ सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट मैचों के बारे में बताएंगे। 

2. भारत vs पाकिस्तान, 1999 

India vs Pakistan 1999 (Source X)
India vs Pakistan 1999 (Source X)

1999 में पाकिस्तान ने भारत को 12 रनों से हराया था, जिसके बाद चेन्नई की भीड़ ने उन्हें खड़े होकर सलामी (स्टैंडिंग ओवेश) दी थी। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भीड़  पाकिस्तान के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुई थी।

मैच की बात करें तो पहली पारी में पाकिस्तान ने 238 रन बनाए, जिसमें मोहम्मद यूसुफ और मोइन खान ने अर्धशतक जड़े। भारत के लिए अनिल कुंबले ने छह विकेट झटके। जवाब में भारत ने 254 रन बनाए और 16 रनों की बढ़त हासिल की, जिसमें राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने अर्धशतक लगाए। पाकिस्तान के लिए सकलैन मुश्ताक ने पांच विकेट लिए थे।

तीसरी पारी में शाहिद अफरीदी ने 141 रनों की शानदार पारी खेली और इंजमाम-उल-हक ने 51 रन जोड़े, जिससे पाकिस्तान ने 286 रन बनाए। मोहम्मद अज़हरुद्दीन की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए 270 रन का लक्ष्य मुश्किल था, लेकिन सचिन तेंदुलकर ने 136 रनों की यादगार पारी खेली। नयन मोंगिया ने भी 52 रन बनाए, लेकिन भारत सिर्फ 12 रन से चूक गया। सकलैन मुश्ताक ने फिर से पांच विकेट लेकर पाकिस्तान को जीत दिलाई, जिसके बाद दर्शकों ने पाकिस्तान टीम को खड़े होकर सलामी दी।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp