BCCI की एक गलती की वजह से बर्बाद हो जाता 25 साल के इस युवा गेंदबाज का करियर, बोर्ड ने समय रहते किया उसमें सुधार - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI की एक गलती की वजह से बर्बाद हो जाता 25 साल के इस युवा गेंदबाज का करियर, बोर्ड ने समय रहते किया उसमें सुधार

चेतन सकारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गेंदबाजी करते हुए एक तस्वीर साझा की है।

Chetan Sakariya (Pic Source-Instagram)
Chetan Sakariya (Pic Source-Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, इस शानदार टूर्नामेंट का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक लिस्ट का ऐलान किया था जिसमें उन्होंने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले गेंदबाजों का नाम बताया था। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि इस लिस्ट में युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का भी नाम था।

चेतन सकारिया ने इंडियन प्रीमियर लीग में कई महत्वपूर्ण मैच खेले हैं और ऐसा कभी भी नहीं हुआ है कि किसी ने भी उनके गेंदबाजी एक्शन को गलत कहा हो। यही वजह है कि जब चेतन सकारिया का नाम इस लिस्ट में देखा गया तब तमाम लोग हैरान रह गए। हालांकि बाद में बीसीसीआई ने खुद यह बात साफ की कि गलती उनकी तरफ से ही हुई थी और यह वो चेतन नहीं है।

दरअसल, बोर्ड को एक जैसे नाम के कारण भ्रम हुआ था। कर्नाटक के चेतन नाम के एक गेंदबाज की जगह सौराष्ट्र के चेतन सकारिया का नाम लिस्ट में चढ़ गया। बाद में बीसीसीआई ने अपनी यह गलती सुधारी और चेतन सकारिया का नाम इस लिस्ट में से हटाया। हालांकि अब इसी को लेकर युवा गेंदबाज ने अपने आधिकारिक अकाउंट में एक स्टोरी साझा की है।

चेतन सकारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गेंदबाजी करते हुए एक तस्वीर साझा की है जिसके नीचे उन्होंने लिखा है कि, ‘यह बड़ी गलती उनकी तरफ से हुई थी लेकिन अब इसे ठीक कर दिया गया है।’

यह रही चेतन सकारिया की इंस्टाग्राम स्टोरी

Chetan Sakariya Instagram Story
Chetan Sakariya Instagram Story

चेतन सकारिया पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे। हालांकि इस बार दिल्ली फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में उन पर भी बड़ी बोली लगाई जा सकती है। चेतन का बेस प्राइस 50 लाख है।

दिल्ली कैपिटल्स के अलावा चेतन सकारिया राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी इंडियन प्रीमियर लीग में भाग ले चुके हैं। अब देखना यह है कि आगामी संस्करण में यह युवा गेंदबाज किस टीम से खेलते हुए नजर आता है?

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?