दिल्ली टीम में मजाक बनकर रह गए हैं चेतन सकारिया, नहीं मिल रहा खेलने का मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली टीम में मजाक बनकर रह गए हैं चेतन सकारिया, नहीं मिल रहा खेलने का मौका

दिल्ली टीम से अभी तक नहीं मिला है सकारिया को डेब्यू का मौका।

Chetan Sakariya (Image Credit- Instagram)
Chetan Sakariya (Image Credit- Instagram)

युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचा चुके हैं, जहां घरेलू क्रिकेट में पहले इस गेंदबाज ने रफ्तार से अपना जलवा बिखेरा था। उसके बाद चेतन की आईपीएल में एंट्री हुई और राजस्थान टीम ने पहली बार इस खिलाड़ी को लीग खेलने का मौका दिया, वहीं चेतन ने भी इस मौका का फायदा उठाया और शानदार प्रदर्शन किया। वहीं इस सीजन में चेतन दिल्ली टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है और फैन्स इससे काफी ज्यादा नाराज हैं।

दिल्ली टीम चेतन सकारिया के साथ बहुत गलत कर रही है!

IPL में राजस्थान से जैसे ही चेतन को मौका मिला, उन्होंने कमाल का प्रदर्शन कर दिया। जहां साल 2021 तक सकारिया ने बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर ये लीग खेली थी, लेकिन इस सीजन में वो एक कैप्ड खिलाड़ी हैं। जहां सकारिया ने साल 2021 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया था, चेतन को आईपीएल फेज-1 के बाद लंका दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया था और वहां उन्होंने डेब्यू किया था। लेकिन अब दिल्ली के लिए उन्होंने आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है, जिससे फैन्स काफी निराश हैं।

*दिल्ली टीम से अभी तक नहीं मिला है सकारिया को डेब्यू का मौका।
*दिल्ली ने खेले हैं 4 मैच, चारों मुकाबलों में बाहर बैठे थे चेतन सकारिया।
*सोशल मीडिया पर दिल्ली के मैच वाले दिन सकारिया का नाम होता है ट्रेंड।
*सिर्फ नेट्स पर ही अभ्यास करते नजर आते हैं चेतन सकारिया।

अभ्यास करता हुआ दिल्ला का ये तेज गेंदबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CHETAN SAKARIYA (@sakariya.chetan)

इस गेंदबाज ने देखा है काफी मुश्किल समय

वहीं चेतन के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है, जहां चेतन ने काफी गरीबी के दिनों को देखा है। साथ ही कुछ समय पहले चेतन के भाई ने आत्महत्या कर ली थी और फिर उनके पिता का कोरोना से निधन हो गया था। आज भी चेतन सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता और भाई को याद करते हैं और कई बार उनके साथ की तस्वीरों को साझा करते हैं।

close whatsapp