BGT 2024-25: मुझे शत प्रतिशत भरोसा है की टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में मात देगी: चेतन शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: मुझे शत प्रतिशत भरोसा है की टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में मात देगी: चेतन शर्मा

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा।

Team India (Photo Source: Getty Images)
Team India (Photo Source: Getty Images)

पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को पूरा भरोसा है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को जरूर मात देगी। बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस साल के मार्च महीने से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है, जबकि टीम इंडिया को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2024-25 के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से अपने नाम करना होगा।

चेतन शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया पर बात करते हुए कहा कि, ‘मैं शत प्रतिशत कह सकता हूं की टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराएगी। रोहित की कप्तानी में हम ऑस्ट्रेलिया में जीत की हैट्रिक पूरी करेंगे। इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में एक बार फिर से मात देगी। हमने उनके घर में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो बार हराया है। दबाव ऑस्ट्रेलिया पर होगा। यह दबाव ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पर होगा रोहित शर्मा पर नहीं।

जब भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है हमने काफी लुफ्त उठाया है। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया का ही नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के दौरे पर भी हम लोगों ने टीम इंडिया के खेल की प्रशंसा की है। जब भी विरोधी टीम के खिलाड़ियों ने कहा है कि यह काफी अच्छी सीरीज होने वाली है तो हम समझ सकते हैं कि दबाव उन पर भी होगा।’

रोहित और विराट को लेकर चेतन शर्मा ने अपना पक्ष रखा

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चेतन शर्मा ने कहा कि, ‘हमें रोहित और विराट की इज्जत करनी चाहिए। यह दोनों कभी भी फॉर्म से बाहर नहीं होते हैं। इन दोनों के लिए ही हमें कभी भी गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमें इस चीज की खुशी होनी चाहिए कि यह दोनों ही खिलाड़ी अभी भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और हर बार टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि विराट और रोहित ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।’

बता दें कि, टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 4-0 से अपने नाम करना होगा। अगर टीम इंडिया ऐसा करने में नाकाम रहती है तो उनका इस महत्वपूर्ण इवेंट के फाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?