इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए टीम इंडिया से, अलग होने का दुख छुपाते नजर आए चेतेश्वर पुजारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए टीम इंडिया से, अलग होने का दुख छुपाते नजर आए चेतेश्वर पुजारा

काउंटी वनडे कप में शानदार प्रदर्शन किया है पुजारा ने।

Cheteshwar Pujara (Image Credit- Instagram)
Cheteshwar Pujara (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के लिए टेस्ट प्रारूप में बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन कुछ खराब पारियों ने उनके करियर को खतरे में डाल दिया है। जिससे शायद खुद पुजारा भी काफी परेशान होंगे, लेकिन ये खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए खुद को खुश दिखाने में लगा हुआ है और आए दिन कमाल की तस्वीरें पोस्ट कर रहा है।

टीम इंडिया में वापसी को लेकर दे चुके हैं बयान

WTC 2023 के फाइनल के बाद चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद से खिलाड़ी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने टीम इंडिया में वापसी को लेकर बयान दिया था, पुजारा ने कहा था कि- मैं अभी भी टीम के सेटअप में हूं और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर के मैं टीम इंडिया में वापसी कर सकता हूं।

चेतेश्वर पुजारा की खुशी ही अलग लेवल पर है इन दिनों

*काउंटी वनडे कप में शानदार प्रदर्शन किया है पुजारा ने।
*क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं चेतेश्वर।
*इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी एक तस्वीर की है फैन्स के साथ शेयर।
*जहां इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं चेतेश्वर पुजारा।

हरे रंग के कपड़ों में चेतेश्वर पुजारा की नई तस्वीर

काउंटी वनडे कप में भी दिखा दिया अपना जलवा

चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया से वनडे क्रिकेट खेले कई साल हो गए हैं, लेकिन इंग्लैंड में काउंटी वनडे कप में इस खिलाड़ी ने सफेद गेंद के खिलाफ अपना ऐसा जलवा दिखाया की हर कोई मुरीद हो गया। जहां इस काउंटी वनडे कप में पुजारा Sussex टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने टीम से खेले गए कुल 6 मैचों में 361 रन बनाए हैं, इस दौरान पुजारा के बल्ले से 2 धमाकेदार शतक और 1 अर्धशतक निकला हैं। जिसके बाद से हर जगह पुजारा की जमकर तारीफ हो रही है और ऐसी लय अब ये बल्लेबाज घरेलू सत्र में भी बनाए रखने की कोशिश करेगा।

एक नजर पुजारा की बल्लेबाजी पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sussex Cricket (@sussexccc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp