पाकिस्तान के खिलाफ दिनेश कार्तिक, अश्विन को मौका नहीं देना चाहते पुजारा; डालिए भारत के लिए उनकी प्लेइंग इलेवन पर नजर
चेतेश्वर पुजारा ने हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के रूप में दो ऑलराउंडर अपनी प्लेइंग इलेवन में चुने।
अद्यतन - अगस्त 28, 2022 1:20 अपराह्न

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होने हाई-वोल्टेज मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारत की प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया है।
एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हो चूका है, जहां अफगानिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से मात दी और अब 28 अगस्त को दो कट्टर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, जिस पर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें टिकी होंगी।
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन
इस बीच, चेतेश्वर पुजारा की प्लेइंग इलेवन अपेक्षित है, लेकिन उन्होंने अपनी टीम में अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और इन-फॉर्म बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को नहीं चुना है, क्योंकि विकेटकीपर के रूप में उनकी पहली पसंद ऋषभ पंत है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाज और एकमात्र स्पिनर चुना है।
दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान केएल राहुल को अपने सलामी बल्लेबाजों के रूप में चुना, जबकि उन्होंने विराट कोहली को तीसरे नंबर और सूर्यकुमार यादव को चौथे नंबर की जिम्मेदारी सौंपी। पुजारा ने अपने मध्यक्रम में सूर्यकुमार के अलावा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को रखा है, जहां विकेटकीपर-बल्लेबाज से वह 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं, जबकि स्टार ऑलराउंडर को उन्होंने छटे नंबर पर रखा है।
उन्होंने सातवें नंबर की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को सौंपी, जो उनकी प्लेइंग इलेवन में दूसरे ऑलराउंडर हैं। अब आती है तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी, तो पुजारा ने भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह के रूप में तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज चुने हैं, जबकि उन्होंने अपने स्पिन विभाग की जिम्मेदारी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को दी है। जिसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा की प्लेइंग इलेवन पूरी होती है।
यहां देखिए भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए चेतेश्वर पुजारा की भारत की प्लेइंग इलेवन –
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।