चेतेश्वर पुजारा के चेहरे पर है नकली मुस्कान, टेस्ट टीम में चयन ना होने से हैं दुखी
अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया।
अद्यतन - Dec 8, 2023 12:29 pm

कुछ खिलाड़ी टीम इंडिया से सिर्फ एक ही प्रारूप खेलते हैं, इस लिस्ट में बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का नाम भी शामिल है। जो सालों से भारतीय टीम के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेलते हुए आए हैं, लेकिन अब पुजारा के लिए टेस्ट क्रिकेट के दरवाजे भी बंद होने लगे हैं। साथ ही अब इस बल्लेबाज की टीम इंडिया में वापसी होती मुश्किल नजर आ रही है, उसके बाद भी ये खिलाड़ी खुद को खुश दिखाने की कोशिश में लगा है।
कितने साल पहले खेला था वनडे क्रिकेट?
जब भी चेतेश्वर पुजारा अपनी काउंटी टीम से टी20 या वनडे मैच खेलते हैं, तो वो जमकर रन बनाते हैं। लेकिन टीम इंडिया से इस खिलाड़ी को वनडे क्रिकेट खेले काफी साल हो गए हैं, जहां पुजारा टीम इंडिया से कुल 5 वनडे मैच खेल चुके हैं। साथ ही उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2014 में खेला था और आज तक उन्होंने टीम इंडिया से कभी टी20 क्रिकेट नहीं खेला है।
चेतेश्वर पुजारा की इस हंसी के पीछे दुख है
*अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया।
*लेकिन इस सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा का नहीं हुआ टीम में चयन।
*उसके बाद भी पुजारा को नहीं हैं अब किसी भी तरह की कोई टेंशन।
*हाल ही में पुजारा ने वाइफ के साथ नई तस्वीर की सोशल मीडिया पर पोस्ट।
अपनी वाइफ के साथ चेतेश्वर पुजारा की नई तस्वीर
फिटनेस पर रहता है इस खिलाड़ी का पूरा फोकस
अजिंक्य रहाणे की भी हो गई छुट्टी
वहीं पुजारा के साथ-साथ अजिंक्य रहाणे की भी टेस्ट टीम से छुट्टी कर दी गई है, एक समय इस बल्लेबाज ने कमाल वापसी की थी। लेकिन अब श्रेयस अय्यर फिट होकर मैदान पर लौट चुके हैं, जिसके बाद रहाणे को अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। ऐसे में अब रहाणे के इंटरनेशनल करियर पर भी ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है, वहीं CSK टीम ने IPL 2024 के लिए इस खिलाड़ी को रिटेन कर लिया है।