Asian Games 2023: Smriti Mandhana का खेल देखने के लिए 1200 किलोमीटर चला आया ये चाइनीज क्रिकेट फैन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asian Games 2023: Smriti Mandhana का खेल देखने के लिए 1200 किलोमीटर चला आया ये चाइनीज क्रिकेट फैन 

जारी एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता है भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 

Jun Yu in Asian Games 2023 (Image Credit- Twitter)
Jun Yu in Asian Games 2023 (Image Credit- Twitter)

चीन के हांगझोऊ में 19वें एशियन गेम्स खेले जा रहे हैं। तो वहीं कल 25 दिसंबर को महिला क्रिकेट का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में स्मृति मंधाना को क्रिकेट खेलते हुए देखने के लिए एक चाइनीज क्रिकेट फैन ने 1200 किलोमीटर की यात्रा तय की है।

इस फाइनल मैच में स्मृति मंधाना के खेल को देखने के लिए Jun Yu नाम का क्रिकेट फैन चीन की राजधानी बीजिंग से हांगझोऊ पहुंचा है जिसकी दूरी करीब 1200 किलोमीटर है। तो वहीं इस क्रिकेट फैन की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से खेली जा रही है। बता दें कि यह फैन यूनिवर्सिटी ऑफ बीजिंग में जूलाॅजी में मास्टर्स कर रहा है।

देखें स्मृति मंधाना के इस क्रिकेट फैन को

दूसरी ओर Jun Yu नाम के इस क्रिकेट फैन ने देश में क्रिकेट स्थिति को लेकर भी जानकारी दी है। पीटीआई के हवाले से इस फैन ने कहा- चीन में बहुत अधिक क्रिकेट नहीं है, बहुत कम क्रिकेट खेलने की जगह हैं।

बहुत कम लोग इसे खेलते हैं और कई तो यह भी नहीं जानते कि यह कैसे खेला जाता है। केवल Guangzhou में एक ग्राउंड है, जहां 2010 एशियाई खेलों के दौरान क्रिकेट खेला गया था, और अब यह एक स्थायी क्रिकेट स्टेडियम है। यह ऐतिहासिक कारणों से है।

इसके अलावा इस फैन ने भारतीय क्रिकेट को लेकर कहा- मैंने 2019 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को देखा था, मैं रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का फाॅलो करता हूं। वे खेल के वर्तमान महान खिलाड़ी हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह हैं। 2019 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी।

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए अधिकारियों की हुई घोषणा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?