केपटाउन टेस्ट मैच में एकबार फिर दिखा विराट कोहली का गुस्से वाला पुराना रूप जिसमें उन्होंने स्टम्प माइक पर ब्रॉडकास्टर्स टीम पर निकाली भड़ास
जिस समय DRS ने डीन एल्गर को नॉट आउट बताया उसके बाद विराट कोहली मैदान पर अपनी निराशा छुपाने से खुद को रोक नहीं सके थे।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जनवरी 14, 2022 10:54 पूर्वाह्न

साउथ अफ्रीका बनाम भारत के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। जिसमें केपटाउन मैदान पर तीसरे दिन के आखिरी सत्र में काफी ज्यादा रोमांचक क्रिकेट देखने को मिली। अभी तक इस सीरीज में खेले गए 2 टेस्ट मैचों में 1 भारत जबकि 1 साउथ अफ्रीकी टीम ने जीता है।
जिसके बाद केपटाउन टेस्ट मैच को जीतने वाली टीम इस सीरीज को भी अपने नाम करने में कामयाब होगी। इसी कारण दोनों ही टीमों की तरफ से जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की जा रही है। भारतीय टीम की कोशिश जहां अफ्रीका में भी अपनी पहली टेस्ट सीरीज की है, तो वहीं मेजबान टीम इस सीरीज को अपने नाम करने के साथ सभी को संदेश देना चाहती है कि वह अभी भी अपने देश में काफी मजबूत टीम है।
इसी कारण केपटाउन टेस्ट मैच के तीसरे दिन के तीसरे सत्र में जुबानी जंग भी देखने को मिली जिसमें सबसे आगे भारतीय कप्तान विराट कोहली नजर आए। जिन्होंने साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर पर काफी ज्यादा हमले किए और जिसमें एक DRS लेने के समय हुई घटना ने सभी का ध्यान सबसे ज्यादा खीचने का काम किया था।
https://twitter.com/kollyscharm/status/1481651176252657668
एल्गर और कोहली के बीच दिखी जमकर जुबानी जंग
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली अक्सर अपने आक्रामक रवैये को लेकर मैदान पर एक अलग ही तरह का माहौल बना देते हैं। जिससे विपक्षी टीम के खिलाड़ियों पर भी दबाव देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ केपटाउन टेस्ट मैच के तीसरे दिन उस समय देखने को मिला जब कोहली ने पहले चौथी पारी के 11वें ओवर के बाद अफ्रीकी टीम के कप्तान डीन एल्गर को भी धमकी दी थी।
https://twitter.com/BenaamBaadshah4/status/1481842024353771520
दरअसल कोहली ने कहा कि, डीन 13 साल से चहक रहे हैं, आपको लगता है कि आप मुझे चुप रख सकते हैं? हम सभी जानते हैं कि 2018 जोहानस्बर्ग टेस्ट मैच कौन रद्द करवाना चाह रहा था, इसके बारे में हम सभी को अच्छी तरह से पता है।
आपको बता दें कि साल 2018 में भारतीय टीम के अफ्रीका दौरे के दौरान जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार 63 रनों से जीत हासिल की थी, जिसमें एल्गर ने डी कॉक के साथ मिलकर 86 रनों की साझेदारी भी लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके थे।