क्रिस गेल अपने बच्चों के साथ जमकर होली खेल रहे हैं

आईपीएल 2022 में खेलते हुए नहीं दिखेंगे क्रिस गेल।

Advertisement

Chris Gayle (Photo Source: Instagram)

आईपीएल से पहले भारत में रंगों का त्यौहार यानी की होली आने वाला है। इसके लिए भारतीय लोग बहुत पहले से अपनी तैयारी शुरू कर देते हैं और हमारे देश के क्रिकेटर भी होली के मौके पर अपने अपने अंदाज में होली खेलते हुए नजर आते हैं। हालांकि टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका के साथ टेस्ट मैच खेलने में व्यस्त है लेकिन विदेशी खिलाड़ियों ने इस त्योहार के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

इस बीच वेस्टइंडीज से जो दृश्य देखने को मिल रहा है वो काफी प्यारा और मजेदार है। दरअसल वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल होली से पहले ही अपने परिवार के साथ पानी वाली होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

क्रिस गेल पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। और वो इस वक्त अपना अधिकतर समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। इस बीच क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें स्टोरी में लगाई है जिसमें वह अपनी बेटी के साथ पानी के संग खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए क्रिस गेल का वो पोस्ट

बता दें कि क्रिस गेल को अपने देश भी ज्यादा भारत के लोगों से प्यार मिलता है और उनके दिल में भी भारतीय लोगों के लिए अलग जगह है। हालांकि उन्होंने भारतीय फैंस को आईपीएल से पहले बड़ा झटका दिया, उन्होंने मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया जिस वजह से वो इस सीजन इस लीग में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

इतना ही नहीं कुछ फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि गेल अपना आखिरी आईपीएल का मुकाबला खेल चुके हैं और वो अब शायद ही इस लीग में खेलते हुए दिखें। वो आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं लेकिन उनका सबसे सफल आईपीएल सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ रहा था।

क्रिस गेल वेस्टइंडीज की जर्सी में आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2021 में नजर आए थे। उन्हें अपने घरेलू दर्शकों के सामने विदाई मैच खेलने का मौका कोरोना की वजह से आयरलैंड के खिलाफ नहीं मिल सका। उनके इस साल अक्टूबर में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाएं बेहद कम हैं।

Advertisement