हे भगवान! बल्लेबाज क्रिस गेल ने अब अपना ये कैसा हाल कर लिया है?

क्रिस गेल सोशल मीडिया पर अजब-गजब पोस्ट डालते रहते हैं।

Advertisement

Chris Gayle (Image Credit- Instagram)

जब भी क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजों की बात होती है, तो इस लिस्ट में सबसे टॉप पर क्रिस गेल का नाम जरूर आता है। एक समय था जब गेल गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़ते थे, लेकिन अब ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर हो गया है और ज्यादातर समय अब ये बल्लेबाज सोशल मीडिया पर अलग-अलग अवतार में नजर आता है।

Advertisement
Advertisement

आखिरी बार IPL कब खेला था क्रिस गेल ने?

अब धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल IPL में भी खेलते हुए नजर नहीं आते हैं, गेल ने अपने करियर का आखिरी आईपीएल सीजन 2021 में पंजाब टीम के साथ खेला था और फिर वो इस लीग में कभी भी नहीं लौटे आज तक।

क्रिस गेल किसी एक्टर से कम नहीं है भाई!

*क्रिस गेल सोशल मीडिया पर अजब-गजब पोस्ट डालते रहते हैं।
*इस कड़ी में उन्होंने हाल ही में एक वीडियो और तस्वीरें की है पोस्ट।
*जिसमें वो दुबई के रेगिस्तान में खड़े हुए आ रहे हैं नजर।
*पोस्ट में गेल दिख रहे हैं काफी ज्यादा ही अलग लुक में।

इस पोस्ट में क्रिस गेल का एक अलग ही अवतार नजर आ रहा है

फिटनेस में किसी से पीछे नहीं हैं गेल

दूसरी ओर भले ही क्रिस गेल क्रिकेट ना खेलते हो और पार्टियां करते रहते हो, लेकिन ये बल्लेबाज आज भी खुद को पूरी तरह फिट रखता है और आए दिन सोशल मीडिया पर फिटनेस के साथ-साथ जिम से जुड़े वीडियो पोस्ट करता रहता है। जो उनके फैन्स को काफी ज्यादा ही पसंद आते हैं।

 एक नजर डालते हैं खिलाड़ी के फिटनेस वाले वीडियो पर

Advertisement