लड़कियों के साथ क्रिस गेल का डांस वीडियो इंटरनेट पर आग के तरह फैला - क्रिकट्रैकर हिंदी

लड़कियों के साथ क्रिस गेल का डांस वीडियो इंटरनेट पर आग के तरह फैला

कैरेबियन विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Chris Gayle (Photo Source- Instagram)
Chris Gayle (Photo Source- Instagram)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के 42 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल किसी परिचय के मोहताज नही हैं। वह कैरेबियाई टीम के साथ-साथ विश्व क्रिकेट के लगभग सभी क्रिकेट लीग में शिरकत करते हैं। इस दौरान पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है। कैरेबियाई दिग्गज भारत की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग में भी पिछले कई सालों से कई टीमों के हिस्सा रह चुके हैं।

लेकिन इस वक्त वो एक के बाद एक अपने फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने अपने फैंस को इस खबर से हैरान किया कि वह आगामी आईपीएल सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इस खबर को सुनकर कई फैंस निराश हो गए थे और उन्ही निराश फैंस के लिए अब गेल एक नया म्यूजिक वीडियो लेकर आए हैं जिसमे वो एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।

दरअसल गेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो कई मॉडल के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को क्रिस गेल का ये नया अवतार खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को गेल ने खुद गाया है। हालांकि ये वीडियो महज 38 सेकंड का है और तीन घंटे के अंदर इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं।

यहां देखिए क्रिस गेल का वह वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chris Gayle 👑 (@chrisgayle333)

क्रिस गेल के भारत में भी बहुत फैंस हैं। आईपीएल ने गेल को एक अलग ही पहचान दी है। साथ ही गेल ने आईपीएल में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। लेकिन इस बार गेल ने अपना नाम आईपीएल मेगा ऑक्शन में नहीं दिया है, तो क्रिकेट यही मान रहे हैं कि गेल अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल चुके हैं। गेल पिछले कुछ सीजन से पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

वहीं अगर उनके आईपीएल करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने भारत की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 142 मैच की 141 पारियों में 39.7 की औसत से 4965 रन बनाए हैं। गेल के बल्ले से आईपीएल में छह शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं और उन्होंने अपने दमपर कई मैच जीते हैं।

close whatsapp